Delhi Crime: नर्स का न्यूड वीडियो बनाने के बाद किया ब्लैकमेल दी धमकी, डॉक्टर गिरफ्तार

Rape

Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली में आये दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है। जहां नाबालिग से लेकर बड़ी महिलाओ को इसका शिकार बनाया जा रहा है। ऐसी ही एक खबर नंद नगरी इलाके से सामने आई है। जहां अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर द्वारा नर्स के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बता दें कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हर्ष विहार इलाके में रहने वाली 34 वर्षीय पीडि़ता दो वर्ष से अपने पति से अलग रह रही है और पीड़िता कि 2 बेटियां भी हैं।

ऐसे में वह 2 साल से नुरुल हसन अंसारी के हॉस्पिटल में उसी डॉक्टर के साथ काम कर रही थीं और डाॅक्टर उत्तर प्रदेश के अयोध्या का रहने वाला है। वही अब आरोप है कि अगस्त 2021 में काम ज्यादा होने की वजह से एक दिन रात 10 बजे तक वह हॉस्पिटल में ही काम के सिलसिले में थीं। तभी डॉक्‍टर ने उसे पीने का पानी दिया, जिसे पीने के बाद वो बेहोश हो गई। इस दौरान डॉक्‍टर ने उसका अश्‍लील वीडियो बना लिया।

क्यों डॉक्‍टर ने किया नर्स को ब्लैकमेल?

Delhi Crime: शिकायत के मुताबिक, डॉक्टर ने नर्स को वीडियो दिखाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं वीडियो डिलीट करने की बात कहकर उसे ब्लैकमेल कर सात लाख रुपए भी वसूल लिए। एक जून को भी उसने महिला नर्स के साथ दुष्कर्म किया। हालांकि आरोपी ने वीडियो डिलीट नहीं किया। इसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी डॉक्‍टर नुरुल हसन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉक्टर जॉय टिर्की ने गुरुवार देर शाम बताया कि पीड़िता की शिकायत पर 13 जून को नंद नगरी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच करते हुए आरोपी डॉक्टर नूर उल हसन को यूपी के फैजाबाद से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

Written By: Poline Barnard

ये भी पढ़ें..

India Russia News: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बताया पीएम मोदी को सदाबहार दोस्त…
DMRC: दिल्ली मेट्रो में शराब ले जाने की मिली इजाजत, DMRC ने दिए यात्रियों के सवालों के जवाब

By खबर इंडिया स्टाफ