Odisha: 66 वर्ष के आदमी ने 10 राज्यों की 27 महिलाओं से की शादी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

रमेश स्वेन

Odisha: इस दुनिया में किस तरह की मानसिकता के लोग हैं, अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। कौन क्या कर रहा है, इस बात का भी आप अंदाजा नहीं लगा सकते। जब किसी तरह से खुलासा होता है, तो पछतावा और सन्न रह जाने के अलावा और कुछ नहीं सूझता। ये कहानी ऐसे शख्स की, जिसने अपनी 66 वर्ष की उम्र में 10 राज्यों की 27 महिलाओं से शादी कर चुका है।

यह शख्स हर बार खुद को डॉक्टर बताता था और वकील, डॉक्टर जैसी पढ़ी-लिखी महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। शख्स की पहली दो पत्नियां ओडिशा से ही थीं जबकि बाकी की पत्नियां दिल्ली, पंजाब, असाम, झारखंड जैसे राज्यों से हैं।

ईडी ने दर्ज किया मुकदमा

ओडिशा के सबसे बड़े धोखेबाजों में से एक माने जाने वाले रमेश स्वेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी के मुताबिक मामला दर्ज किए जाने के बाद स्वेन के आर्थिक लेन-देन की जांच की जाएगी। इसके साथ ही एजेंसी पूछताछ के लिए रिमांड की मांग भी कर सकती है। आपको बता दें रमेश स्वेन का नाम पहले भी चर्चा में रह चुका है। 66 साल के इस शख्स ने 27 शादियां की हैं।

ओडिशा पुलिस ने पिछले साल स्वेन को 10 राज्यों में 27 महिलाओं से शादी करने और उनसे लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था। स्वेन के साथ ही उसकी पत्नियों, सौतेली बहन डॉक्टर कमला सेठी और ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया था। हालांकि इन सभी को हाईकोर्ट की तरफ से जमानत मिल गई थी।

Odisha: दरअसल, स्वेन पर साल 2011 में हैदराबाद में लोगों से एमबीबीएस की सीटों के बदले 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। इसके साथ ही उस पर 2006 में केरल के कई बैंकों को एक करोड़ रुपये का चूना लगाने का भी आरोप है। ईडी के अधिकारी का कहना है कि जांच एजेंसी राज्य की पुलिस के साथ संपर्क में हैं। स्वेन और उसके करीबियों के पास से बरामद किए गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

एक पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने स्वेन को 13 फरवरी को 8 महीनों की तलाश के बाद गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ मई 2021 में दिल्ली में रहने वाली एक पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी। स्वेन से उसकी मुलाकात 2018 में एक मैट्रिमोनी साइट के जरिए हुई थी। स्वेन ने तब दावा किया था कि वह स्वास्थ्य मंत्रालय में उप महानिदेश के तौर पर काम करता है।

Odisha: स्वेन की शादियों के चर्चे पहले भी काफी हो चुके हैं। बताया जाता है कि भुवनेश्वर में स्वेन के तीन किराये के मकान थे जहां वह एक बार में तीन पत्नियों को रखता था। उसकी पत्नियों ने पुलिस को यह भी बताया कि वह कई बार अपनी पत्नियों से उधार मांगता था और रुपये मिल जाने पर अगली पत्नी की तलाश करने में लग जाता था।

14वीं पत्नी के साथ दिल्ली में रह रहा था धोखेबाज शख्स

Odisha: रमेश ने पहली शादी 1982 में की थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी 2002 में की। इन शादियों से शख्स के 5 बच्चे थे। फिर साल 2002 से 2020 तक शख्स ने मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए महिलाओं से दोस्ती की और अपनी पहली 2 पत्नियों को इस बारे में बिना बताए उन सबसे एक-एक कर शादी कर ली। शख्स भुवनेश्वर में अपनी 14वीं पत्नी के साथ रह रहा था जो दिल्ली में एक स्कूल टीचर थी।

ये भी पढ़ें..

Agra: करोड़पति बेटों की कोठियों में नहीं है मां के लिए कोई कोना, रहती हैं वृद्धाश्रम

Viral Video: बिकिनी पहने लड़की का वीडियो वायरल, दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने तोड़ी चुप्पी कहा- “आगे से करेंगे कार्रवाई”

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।