West Bengal: देश में नाबालिग बच्चियों को लेकर आये दिन बढ़ते अपराध चिंताजनक हैं। राजस्थान हो, उत्तर प्रदेश हो या फिर हो पश्चिम बंगाल हर जगह नाबालिग बच्चियों को दरिंदे अपना शिकार बनाते रहते हैं। आखिर इस दरिंदगी पर लगाम कैसे लगाई जाये इस बात को लेकर हर कोई परेशान है। अब पश्चिम बंगाल से दरिंदगीभरी इस खबर ने हर किसी को शर्मसार कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
पश्चिम बंगाल में नाबालिग लड़की की लापता होने की ख़बर सामने आई है। पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की शुक्रवार से लापता हैं और आज शनिवार को नाबालिग लड़की का शव मिला हैं। परिवार का आरोप हैं कि उनकी बेटी के साथ बलात्कार हुआ और बाद में हत्या से कर दी गई। नाबालिक लड़की की मौत से पश्चिम बंगाल में हड़कंप मच गया हैं। इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई हैं। बीजेपी ने राज्य में लापरवाही होने पर सरकार और पुलिस प्रशासन को घेर लिया है।
अफरा-तफरी के बाद परिजनों की शिकायत
आपको बता दें, कि पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार रात को कलियागंज पुलिस थाने में नाबालिक लड़की के खोने होने की सूचना मिली थी। लेकिन लड़की के घरवालों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। पुलिस ने जीआरपी रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर छानबीन शुरु कर दी हैं। इसी दौरान शनिवार को कलियागंज से लड़की का शव मिला। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के परिवार से बात की और परिवार के मौखिक आरोप लगाने के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया हैं और पुछताछ शुरू कर दी हैं।
West Bengal: आपको यह भी बताते हैं, बीजेपी वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्विट किया और बताया हैं कि बीजेपी विधायको को पीड़िता के परिवार से मिलने भी नहीं दिया और धोखे से उन्हें पुलिस स्टेशन में ले जाकर वहीं बेठाया रखा था।