दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार से लोकसभा अभियान की शुरूआत की है। इस मौके पर सीएम केजरीवाल ने भाजपा और एलजी पर गंभीर आरोप लगाए है। दिल्ली की जनता को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि संसद मे केजरीवाल तभी दिल्ली खुशहाल।
क्या बोले सीएम केजरीवाल?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, “आज AAP का दिल्ली का लोकसभा अभियान शुरू हो रहा है। हमारा लॉन्च का नारा है ‘संसद में भी केजरीवाल, तभी दिल्ली होगी और खुशहाल’ जब भी मैं आप सभी के लिए कुछ अच्छा करता हूं तो केंद्र सरकार और एलजी उसे रोकने की कोशिश करते हैं क्यों? वे दिल्ली के 2 करोड़ लोगों से नफरत करते हैं क्योंकि आप लोगों ने एक आम आदमी को एक से अधिक बार मुख्यमंत्री बनाने का साहस किया है।”
#WATCH दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज AAP का दिल्ली का लोकसभा अभियान शुरू हो रहा है…हमारा लॉन्च का नारा है 'संसद में भी केजरीवाल, तभी दिल्ली होगी और खुशहाल'… जब भी मैं आप सभी के लिए कुछ अच्छा करता हूं तो केंद्र सरकार और एलजी उसे रोकने की कोशिश करते हैं… pic.twitter.com/MZuQj9lGJY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2024
दिल्ली में 4 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी आप
इस मौके पर केजरीवाल ने अपनी सरकार में दिल्ली की जनता के लिए किये गये कामों की उपलब्धियां भी गिनाई। इस चुनाव अभियान की शुरूआत करते हुए केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से खुशहाली के लिए अपनी पार्टी के नेताओं के सदन में पहुंचने की बात कही है।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी I.N.D.I.A. गठबंधन के साथ सीट शेयरिंग करते हुए 4 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। जबकि अन्य 3 सीटों पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेंगी AAP ने वेस्ट दिल्ली में महाबल मिश्रा, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, ईस्ट दिल्ली से कुलदीप कुमार और साउथ दिल्ली से सहीराम पहलान को उम्मीदवार घोषित किया है। हालांकि पंजाब में दोनों ही पार्टियों ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
इसी तरह से गुजरात और हरियाणा में आम आदमी पार्टी को दो सीटें आवंटित की गई हैं। बता दें कि गुजरात की भरूच और जामनगर, तो वहीं हरियाणा की कुरूक्षेत्र सीट आप को आवंटित की गई है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ और सोनितपुर सीट के लिए भी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
सीएम केजरीवाल ने की जनता से अपील
सीएम केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से ट्वीट में दिल्ली की जनता से अपील की है। उन्होंने लिखा है। आपके काम और दिल्ली के विकास को रोकने वालों को पहचानें, उन्हें इस बार उनके ग़लत कामों की सज़ा दें। आपके परिवार का हमेशा ख़्याल रखने वाले और इन लोगों से हमेशा आपको बचाने वाले अपने बेटे को इस बार अपना आशीर्वाद दें।
दिल्ली की जनता से अपील-
आपके काम और दिल्ली के विकास को रोकने वालों को पहचानें, उन्हें इस बार उनके ग़लत कामों की सज़ा दें। आपके परिवार का हमेशा ख़्याल रखने वाले और इन लोगों से हमेशा आपको बचाने वाले अपने बेटे को इस बार अपना आशीर्वाद दें। https://t.co/6fC6RQR7Np
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 8, 2024
Written By: Vineet Attri
ये भी पढ़ें..
International Women Day: एलपीजी सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट पर सुप्रिया सुले ने कसा तंज, बोली- ‘टाइमिंग देखिये’
Loksabha Election 2024: जेकेएनसी पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला इंडी गठबंधन से नाराज़, PM मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे पर कही ये बात