Bihar News: दो लड़कियों को आपस में हुआ प्यार, शादीशुदा लड़की पति को छोड़कर हुई रफू चक्कर

Love Story

Bihar News: लव स्टोरी तो बहुत सारी सुनी होगी या मूवी में देखी भी होगी। लेकिन आज जो हम आपको एक ऐसी लव स्टोरी के बारे में बताएंगे, जिसको सुन कर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। जी हां जमुई से अजीबो-गरीब प्रेम कहानी देखने को मिली। यहां दो लड़कियां एक दूसरे के प्यार में इतनी खो गई की इन्हे सही और गलत का भी अंदाजा नहीं रहा और हैरान करने वाली बात तो ये है कि इसमें से एक लड़की शादीशुदा भी है। एक दूसरे के प्रति इतना प्यार  बढ़ गया की लड़की अपने पति को छोड़कर दूसरी लड़की के साथ रफू चक्कर भी हो गई ।

जब पति को इस बात की खबर हुई तो पति के भी होश उड़ गए।पति ने तुंरत नजदीक थाने में पत्नी के भागने की शिकायत दर्ज कराई। पति के आवेदन देने के बाद टाउन थाना की पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और धनबाद से दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें थाना लाया गया। टाउन थाना में दोनों लड़कियों की कहानी सुनकर लोग हैरान रह गए। सभी लोग दोनो लड़कियों को समझाने में जुट गए। लेकिन लड़कियां एक दूसरे के प्यार में इतनी पागल हो गई है कि उन्हें किसी भी बात से फर्क नहीं पड़ रहा। दोनों ने तो एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम भी खा ली है और साथ ही रहने की जिद्द पर अड़ी है।

लड़कियों की पहचान लछुआड़ थाना क्षेत्र के मुबारकपुर नीमा गांव निवासी सुरेंद्र रावत की पुत्री करिश्मा कुमारी और बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव निवासी रामबली तुरी आदित्य मेघा उर्फ राखी कुमारी के रूप में हुई है।

क्या है पूरी कहानी?

Bihar News: करिश्मा की फरवरी महीने में ही शादी हुई थी, करिश्मा शादी के बाद से अपने पति के साथ जुमई में रहती थी। दोनों लड़कियों के पिता धनबाद में नौकरी करते हैं। कंप्यूटर क्लास के दौरान 2 साल पहले दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई, तो उन्होंने फरवरी महीने में करिश्मा के परिजन झाझा के पुरानी बाजार निवासी संदीप कुमार से उसकी शादी करा दी। शादी के कुछ महीनों तक करिश्मा पति के साथ रही। करिश्मा शादी के एक माह बाद अपनी दोस्त आदित्य मेघा उर्फ राखी कुमारी से फोन पर बात करने लगी।

दो माह पहले राखी कुमारी घूमने के लिए शहर के बोधवन तालाब स्थित जंगल सफारी में आई थी। इसी दौरान करिश्मा भी अपने पति के साथ जंगल सफारी पहुंच गई और फिर पति के सामने से ही दोनों फरार हो गई। पति के द्वारा टाउन थाना में पत्नी के अपहरण करने का आरोप आदित्य मेघा उर्फ राखी कुमारी पर केस दर्ज कराया गया। जमुई एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार का कहना है कि एक युवती के परिजन के द्वारा दूसरी युवती पर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। दोनों युवतियों को धनबाद से पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों एकसाथ रहने की बात कह रही हैं। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Written By: Poline Barnard

ये भी पढ़ें..

Asia Cup 2023: सूर्यकुमार होंगे कप्तान, बल्लेबाज रिंकू-पृथ्वी शॉ को मिल सकता है मौका, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Ranil Wickremesinghe: श्रीलंका को भारत के खिलाफ इस्तेमाल होने नहीं देंगे, चीन को नहीं देंगे मिलिट्री बेस

By खबर इंडिया स्टाफ