Chhattisgarh: बीजेपी प्रदेश प्रमुख अरुण साव बोले सीएम विष्णुदेव साय का होगा ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के पद पर कौन विराजेगा इसकी घोषणा कर दी गई है। आपको बता दें कि, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी है। खबरों के अनुसार, विष्णुदेव साय सीएम पद की शपथ 13 दिसंबर 2023 को ले रहे हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में दिग्गज नेता शामिल होंगे।

अरुण साव बोले ऐतिहासिक होगा शपथ ग्रहण समारोह

Chhattisgarh: मीडिया से बात करते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रमुख अरुण साव ने कहा है कि, “भाजपा को वोट प्रतिशत और सीटों के हिसाब से ऐतिहासिक जीत मिली है। कल का शपथ ग्रहण समारोह भी एतिहासिक होने वाला है। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

समाज के अलग-अलग वर्ग के सभी लोगों को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों का आमंत्रित किया गया है। जैसे जीत ऐतिहासिक हुई है वैसे ही शपथ भी ऐतिहासिक होने वाला है।”

आपको बता दें कि, विष्णुदेव साय को रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रविवार को हुई विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुना लिया गया था। जिसके बाद विष्णुदेव साय ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के उद मिंज को हराया है। विष्णुदेव को 87604 और उद मिंज को 62063 वोट मिले। विष्णुदेव साय ने 25,541 वोटों से जीत हासिल की। विष्णुदेव साय साथ ही रायगढ़ सीट से सांसद भी रहे हैं।

कौन है विष्णुदेव साय?

Chhattisgarh: विष्णुदेव साय के बारे में बात करे, तो विष्णुदेव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को जछत्तीसगढ़ के शपुर में एक किसान परिवार के घर में हुआ था, उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ में प्राप्त की है।

विष्णु देव साय ने साल 1990 में अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की और विधायक का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। विष्णु देव साय 2020 से 2022 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे है। अजीत जोगी के बाद विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री बन रहे हैं।

छत्तीसगढ़ को मिलेंगे दो डिप्टी सीएम

Chhattisgarh: आपको बता दे कि, 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री के नाम का एलान करने के साथ ही बीजेपी ने प्रदेश में दो डिप्टी सीएम भी नियुक्त करने की घोषणा की थी। जिसमें विजय शर्मा और अरुण साव को बीजेपी ने उप मुख्यमंत्री पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

Written By: Vineet Attri 

ये भी पढ़ें..

MP CM Oath: मोहन यादव बुधवार को लेंगे एमपी के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, पीएम मोदी, शाह और योगी हो सकते हैं शामिल
Rajasthan: छत्तीसगढ़ और एमपी के बाद राजस्थान में होगा चौंकाने वाला चेहरा… इस नाम का होगा ऐलान

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।