ISRO: ये दिल मांगे मोर, चांद पर फिर इसरो ने कराई Chandrayaan 3 की सॉफ्ट लैंडिंग

ISRO: भारत के चंद्रयान-3 ने चांद से एक और खुशबरी भेजी है। चांद पर विक्रम लैंडर ने न केवल छलांग लगाई है, बल्कि दूसरी बार भी सफल लैंडिंग की है। भारत के चंद्रयान 3 मिशन ने चंद्रमा पर फिर से सॉफ्ट लैंडिंग और हॉप एक्सपेरिमेंट पूरा हो गया है। ISRO ने ऐसा करके एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है यह सफल उपलब्धि इसरो के भविष्य के मिशनों की वापसी के लिहाज से अच्छी खबर है, इस मिशन ने भारत की तकनीकी शक्ति और वैज्ञानिक क्षमता का प्रदर्शन किया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधन संगठन (ISRO) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विक्रम लैंडर अपने मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में और आगे बढ़ा, यह उम्मीद भरे एक प्रयोग से सफलतापूर्वक गुजरा है इसरो (ISRO)ने बताया कि कमांड मिलने पर विक्रम लैंडर ने इंजनों को ‘फायर’ किया, अनुमान के मुताबिक करीब 40 सेंटीमीटर तक खुद को ऊपर उठाया और आगे 30-40 सेंटीमीटर की दूरी पर सुरक्षित लैंड किया।

चंद्रमा पर मानव अभियान को लेकर बढ़ीं उम्मीदें

ISRO:  इसरो ने बताया कि इस प्रक्रिया से भविष्य में ‘सैंपल’ वापसी और चंद्रमा पर मानव अभियान को लेकर आशाएं बढ़ी हैं विक्रम की प्रणालियां ठीक तरह से काम कर रही हैं और वे ठीक हालत में हैं, लैंडर में मौजूद रैम्प और उपकरणों को बंद किया गया और प्रयोग के बाद पुन: सफलतापूर्वक तैनात किया गया है।

स्लीप मोड में चला गया है प्रज्ञान रोवर

ISRO:  इससे पहले इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 के रोवर ‘प्रज्ञान’ ने चंद्रमा की सतह पर अपना काम पूरा कर लिया है और अब यह निष्क्रिय (स्लीप मोड) अवस्था में चला गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को यह जानकारी दी इससे कुछ घंटे पहले, इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा था कि चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 के रोवर और लैंडर ठीक से काम कर रहे हैं और चूंकि चंद्रमा पर अब रात हो जाएगी इसलिए इन्हें ‘निष्क्रिय’ किया जाएगा।

इसरो ने एक पोस्ट में कहा, “रोवर ने अपना कार्य पूरा कर लिया है इसे अब सुरक्षित रूप से ‘पार्क’ (खड़ा) किया गया है और निष्क्रिय (स्लीप मोड) अवस्था में सेट किया गया है। एपीएक्सएस और एलआईबीएस ‘पेलोड’ बंद हैं इन पेलोड से आंकड़े लैंडर के माध्यम से पृथ्वी पर प्रेषित किए जाते हैं।”

ISRO ने यह भी बताया था कि, अभी विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की बैटरी पूरी तरह से चार्ज है। वहीं चांद पर अगला सूर्योदय 22 सितंबर 2023 को होगा, ऐसे में तब सोलर पैनल को सूरज की किरणें मिलेंगी। इसका रिसीवर ऑन रखा है, उम्मीद है कि ये फिर से उठ पाएगा और नए काम कर पाएगा। अन्यथा, ये चांद के इस हिस्से पर हमेशा भारत का प्रतिनिधित्व तो जरुर करता रहेगा।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें..

PM Modi: PM मोदी के नेतृत्व में भारत की विश्व में बढ़ती धमक, भारत को मिली राॅकेट की गति ब्रिटिश मीडिया ने की सराहना
Sanatani: उदयनिधि स्टालिन के सनातन विरोधी वाले बयान पर बवाल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बोला हमला,कहा-“सनातन था, सनातन है, सनातन रहेगा”

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।