karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में एक ही चरण में होगा चुनाव, 10 मई को मतदान और 13 को होगी मतगणना

Karnataka Assembly Election 2023

karnataka Assembly Election 2023: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पीसी करते हुए कहा कि “कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए मतदान 10 मई को होंगे और मतदान की गणना 13 मई को होगी ।”

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार: 240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाया जाएगा

karnataka Assembly Election 2023: चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि “करीब 1,320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी। इससे हम महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हम 240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाएंगे। युवाओं को मतदान केंद्रों पर लाने के लिए 224 मतदान केंद्र सिर्फ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा।”

चुनाव आयुक्त: कर्नाटक में 58,282 मतदान केंद्र हैं जिसमें से 20,866 शहरी

karnataka Assembly Election 2023: चुनाव आयुक्त ने कहा कि “कर्नाटक में 58,282 मतदान केंद्र हैं जिसमें से 20,866 शहरी केंद्र हैं। इनमें से 50% मतदान केंद्र यानी 29,140 पर वेबकास्टिंग की जाएगी।”

karnataka Assembly Election 2023: बीजेपी प्रवक्ता केके शर्मा- हम रिवाज बदलेंगे और दोबारा सरकार बनाएंगे

बीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही जीत का दावा किया है. बीजेपी प्रवक्ता केके शर्मा ने कहा है कि हम रिवाज बदलेंगे और दोबारा सरकार बनाएंगे।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी: कर्नाटक कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा

वहीं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने डी. के. शिवकुमार पर निशाना सादते हुए कहा कि “कर्नाटक कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं को भ्रष्टाचार में अनुसरण कर रहे हैं। भाजपा कर्नाटक चुनावों के लिए तैयार है और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।”

karnataka Assembly Election 2023: राज्य में कुल 5,21,73,579 वोटर

karnataka Assembly Election 2023: चुनाव आयुक्त के मुताबिक “राज्य में कुल 5,21,73,579 वोटर हैं। कर्नाटक में 9.17 लाख नए वोटर को जोड़ा गया है। 100 से ज्यादा उम्र के 16 हजार से ज्यादा मतदाता हैं और 80 साल से ज्यादा उम्र के वोटर घर से ही वोट कर सकेंगे। 1 अप्रैल को जिनकी उम्र 18 साल हो रही है, वो भी अपना वोट डाल सकेंगे।

ये भी पढ़ें…

Agra: दंपत्ति की सुलह में योगी की पुलिस ने मांगी दावत, सिपाही बोला- 3 किलो बकरा बनवा दो, एक बोतल भेज दो
Navratri Special: नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी का होता है, पढ़िए पूजा करने की विधि
China: चीन में कन्या पक्ष लेता है मुंह मांगा दहेज, लड़के वाले देकर कर लेते हैं शादी
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।