Rahul Gandhi: कांग्रेस फिर एक बार शुरू करेगी भारत जोड़ो यात्रा, दिसंबर से फरवरी के बीच हो सकती है शुरुआत

Rahul Gandhi: कांग्रेस एक बार फिर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने वाली है। भारत जोड़ो यात्रा पार्ट- 2 की शुरुआत दिसंबर से फरवरी के बीच हो सकती है। ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। कांग्रेस ने भारत को एकजुट करने के उद्देश्य से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। ये यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 12 राज्यों से होकर जम्मू-कश्मीर में खत्म हुई थी।

Rahul Gandhi: इस यात्रा ने 136 दिनों के विस्तार में करीब 4 हजार से ज्यादा किलोमीटर की दूरी तय की थी। कांग्रेस की इस यात्रा को जनता का खूब समर्थन मिला था। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ये बात बहुत वायरल हुई थी कि नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं।

राहुल गांधी की यात्रा में कई हस्तियां हुई थी शामिल

Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया एक जन आंदोलन है जिसका उद्देश्य नई दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना है।

इस यात्रा से राहुल गांधी अपने समर्थकों के साथ-साथ विरोधियों का भी ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहे थे।इस मार्च में कमल हासन, पूजा भट्ट, रिया सेन, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्म और टीवी हस्तियों सहित समाज के विभिन्न वर्गो की भागीदारी देखी गई थी।

इन राज्यों से गुजरी थी भारत जोड़ो यात्रा

Rahul Gandhi: यह भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर तक चली थी। इस यात्रा के बाद कांग्रेस को बहुत फायदा भी मिला। कांग्रेस ने कर्नाटक में भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी।

Written By: Swati Singh 

ये भी पढ़ें..

Rahul Gandhi: बाबा केदारनाथ की शरण में दिखे राहुल गांधी, लिया आशीर्वाद; वरुण गांधी से की मुलाकात
Israel-Hamas War: पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति सैयद रायसी से इजरायल–हमास जंग पर की थी चर्चा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

 

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।