Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख को मिली 50 दिन की पैरोल, जल्द आएगा जेल से बाहर

Ram Rahim: हरियाणा के रोहतक में सुनारियां जेल में अपने पापों की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर हरियाणा सरकार ने 50 दिन की पैरोल दी है। 29 दिन पहले ही राम रहीम फरलो काट दोबारा जेल लौटे थे। लेकिन अब एक बार फिर से वह जेल से बाहर आ रहे है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार ने बाबा राम रहीम को 50 दिन की पैरोल दी है।

बागपत बरनावा आश्रम में रहेगा राम रहीम

Ram Rahim: दोषी राम रहीम को उत्तर प्रदेश के बागपत बरनावा आश्रम में रहना होगा। उसे इस साल 2024 में पहली बार पैरोल ली है। गुरमीत राम रहीम 28 अगस्त 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

साध्वी दुष्कर्म मामले में दोषी गुरमीत सिंह को पूर्व डेरा प्रबंधक और पत्रकार हत्याकांड में भी दोषी करार दिया जा चुका है। आपको बता दें कि हरियाणा के जेल नियमों के अनुसार, कोई भी सजायाफ्ता कैदी साल में 70 दिन पैरोल ले सकता है।

कब-कब मिली पैरोल?

Ram Rahim: राम रहीम अपनी दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। डेरा प्रमुख को 30 जुलाई, 2023 को 30 दिन की पैरोल मिली थी, जबकि पिछले साल जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी।

अक्टूबर 2022 में भी 40 दिन की पैरोल दी गई थी। जून 2022 में राम रहीम को एक महीने की पैरोल मिली थी। वर्ष 2021 में राम रहीम को चार अन्य लोगों के साथ, डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने का भी दोषी ठहराया गया था।

क्या होता है पैरोल?

Ram Rahim: पैरोल सजा पूरी होने से पहले मुजरिम को जेल से मिली कुछ दिनों की रिहाई होती है। जिसके लिए अच्छा व्यवहार होना भी एक शर्त है। इसके लिए कैदी को जेल से बाहर निकलने के लिए जरूरी वजह बतानी पड़ती है और संबंधित राज्य की सरकार उसे पैरोल देने पर आखिरी फैसला करती है।

Written By: Vineet  Attri

ये भी पढ़ें..

Shoaib Malik: पाकिस्तानी पूर्व किक्रेटर ने रचाया तीसरा निकाह, एक्ट्रेस सना जावेद फिर बनी दुल्हनिया
Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले आयोजन की तैयारियो को लेकर बोले अयोध्या के आईजी प्रवीण कुमार-“मेहमानों की सुरक्षा के लिए हर संभव…”

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।