Asduddin Owaisi: ओवैसी ने विपक्ष के गठबंधन पर साधा निशाना, कहा- “इंडिया है चौधरियों का समूह और वो देते हैं हमें गाली”

Asduddin Owaisi

Asduddin Owaisi: INDIA गठबंधन पर AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि “ये कोई विकल्प नहीं है। कांग्रेस ने लगभग 50 वर्षों तक देश पर शासन किया और भाजपा ने लगभग 18 वर्षों तक शासन किया। देश को तीसरी सरकार चाहिए, बीजेपी और कांग्रेस के अलावा… हम अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे। वो बड़े चौधरियों का क्लब है, उसमें एक संभ्रांत किस्मत के चौधरी बैठे हैं। वे हमें गाली देते हैं।”

ओवैसी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Asduddin Owaisi: AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा “प्रधानमंत्री मोदी चीन के पीछे क्यों भाग रहे हैं। वहीं चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी बात करना चाहते हैं। वहीं हमारे विदेश सचिव ने कुछ और कहा है।”

Asduddin Owaisi: उन्होंने आगे कहा किमैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि पीएम बात करने के लिए चीनी राष्ट्रपति के पीछे क्यों भाग रहे हैं।लद्दाख को लेकर उन्होंने कहा कि लद्दाख सीमा पर जो हो रहा है प्रधानमंत्री ने उस बारे में नागरिकों को अंधेरे में क्यों रखा है।”

Asduddin Owaisi: ओवैसी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि “हम 2000 किमी वर्ग क्षेत्र के नुकसान पर चर्चा के लिए संसद के विशेष सत्र की मांग करते हैं। यह उनकी निजी संपत्ति नहीं है। पीएम मोदी सरकार सेना पर अपना समाधान मानने का दबाव डाल रही है। वह चीनी सैनिकों को इनाम क्यों देना चाहते हैं। भाजपा सरकार इसपर आखिर चुप क्यों है?”

ये भी पढ़ें…

NCP: शरद पवार का भतीजे अजित से हुआ समझौता? पार्टी में फूट को लेकर कही ये बड़ी बात
Asia Cup 2023: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है इंडियन टीम की प्लेइंग 11
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।