Himachal Pradesh: सुक्खू सरकार ने हिमाचल में राज्य आपदा घोषित किया, हुआ करोड़ों रुपए का नुकसान पढ़िए पूरी खबर

Himachal Pradesh

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में बारिश के चलते हुई भीषण तबाही को देखते हुए सुक्खू सरकार ने राज्य आपदा घोषित कर दी है। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि “सरकार मूसलाधार बारिश के कारण हुए भारी नुकसान को राज्य आपदा घोषित कर रही है। साथ ही राज्य में हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए केंद्र की प्रतिक्रिया का भी इंतजार है। सीएम ने आगे कहा कि राज्य की सभी सड़कों के लिए ‘क्रॉस-ड्रेनेज’ प्रणाली अनिवार्य की जाएगी।”

हिमाचल में अब तक करीब 77 हजार करोड़ रुपए का नुकसान

Himachal Pradesh: बता दें कि हिमाचल प्रदेश को 24 जून से लेकर अब तक 7659.93 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुताबिक हिमाचल प्रदेंश कि चल अचल संपत्ति का नुकसान 10 हजार करोड़ रुपए के पार जाने की आशंका है। प्रदेश में 1 हजार 957 घर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं, जबकि 9 हजार 344 घरों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है। इसके अलावा 293 दुकानें और 4 हजार 072 पशु घर भी तबाह हो गए। प्रदेश भर में डेढ़ महीने के छोटे से अंतराल में ही 113 भूस्खलन और 58 फ्लैश फ्लड की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। प्रदेश में अब तक 330 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, जबकि 38 लोग अलग-अलग दुर्घटनाओं में लापता हैं। प्रदेश भर में घायलों का आंकड़ा भी 322 तक जा पहुंचा है।

Himachal Pradesh: देवेश कुमार- परिस्थिति को देखते हुए NDRF कर रहा है बहुत अच्छा काम

Himachal Pradesh: प्रधान सचिव (शहरी विकास, नगर एवं ग्राम नियोजन) देवेश कुमार ने कहा कि “मुख्यमंत्री ने मार्गदर्शन दिया है और हम एक व्यापक योजना बना रहे हैं…बहुत सारी सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और ऐसी इमारतें हैं जो खतरे में हैं…परिस्थिति को देखते हुए NDRF बहुत अच्छा काम कर रहा है।”

Himachal Pradesh: वहीं राज्य में 12 में से 11 जिलों में 857 सड़कें बंद हैं। 4,285 ट्रांसफार्मर और 889 जल आपूर्ति योजनाएं रुकी हुई हैं। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड, UP, बिहार और मध्य प्रदेश सहित देश के 17 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर दिल्ली में भी शनिवार सुबह को तेज बारिश हुई।पंजाब के 7 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। फिरोजपुर जिले में भारत-पाक सीमा पर स्थित चेक पोस्ट पूरी तरह पानी में डूब गई। यहां से 50 के करीब किसानों को निकाला गया है।फिरोजपुर में आरजी पुल टूटने से 15 गांवों से संपर्क टूट गया है। वहीं 4 गांवों से 426 लोगों को बचाया गया है। फिरोजपुर के 50 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।

छत्तीसगढ़ से 11 करोड़ की सहायता

छत्तीसगढ़ सरकार ने हिमाचल के लोगों की मदद के लिए 11 करोड़ की सहायता राशि की घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हिमाचल में भीषण प्राकृतिक विपदा आई है। ऐसे में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं।

Himachal Pradesh:10 जिलों में 21-22 अगस्त को भारी बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’

हिमाचल प्रदेश में स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 10 जिलों में अलग-अगल स्थानों पर 21 तथा 22 अगस्त को भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

यहां भारी बारिश होगी: उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश। यहां मध्यम बारिश होगी: उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान।

Written By- vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

G20 Digital Economy Summit: पीएम मोदी ने जी 20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक को किया संबोधित,कहा-“हमने शासन को अधिक कुशल, समावेशी, तेज और पारदर्शी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ…”
US: अमेरिका : जल्द भारत आएगा 26/11 का आतंकी तहव्वुर राणा, कोर्ट ने की रिट याचिका खारिज
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।