MP News: दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना, एमपी में नूंह जैसा दंगा करवाना चाहती है भाजपा

MP News

MP News: शनिवार राजधानी भोपाल में शनिवार को प्रदेशभर के वकीलों का बड़ा कार्यक्रम विधिक विमर्श का आयोजन किया गया। भोपाल के बीएसएस कॉलेज में आयोजित इसविधिक विमर्शकार्यक्रम में पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने प्रदेशभर के वकीलों की समस्याएं सुनी और साथ ही उन्होंने वकीलों को संबोधित किया।इस कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सत्ताधारी दल बीजेपी की शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाया हैं। दिग्विजय सिंह ने दावा करते हुए कहा कि “विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा मध्य प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे कराने की योजना बना रही है। भोपाल में वकीलों को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह  ने कहा भारतीय जनता पार्टी की योजना हरियाणा के नूंह की तरह मध्य प्रदेश में भी दंगे कराने की है।”

दिग्विजय सिंह: कांग्रेस बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार

MP News:  इस दौरान दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि “इस बार हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे और अब हमें कोई छोड़ कर नहीं जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि “2018 में विवेक तन्खा ने कांग्रेस के समर्थन में हजारों वकील खड़े किए। तब हमने सरकार बनाई थी। एक बार फिर सबसे ज्यादा वकील जुड़े हैं। जिससे उम्मीद है कि हम पूर्ण बहुत से सरकार बनाएंगे।”

पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता कमलनाथ: भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं…

MP News: कार्यक्रम में एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरते हुए कहा कि “मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं बची है। अबकी बार भ्रष्टाचार की व्यवस्था से हमारा मुकाबला होगा। प्रदेश में युवाओं को रोजगार मिलने की सिर्फ घोषणाएं होती हैं। झूठ के आश्वासन से जनता का पेट नहीं भरता। आगामी विधानसभा चुनाव मध्यप्रदेश का भविष्य तय करेगा।”

MP News: गौरतलब है कि इस दौरान वकीलों ने कांग्रेस नेताओं से सरकार बनने पर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने, पेंशन स्कीम शुरू करने, हेल्थ इंश्योरेंस, स्टायपेंड बढ़ाने और सभी बार एसोसिएशन के बिजली बिल माफ करने की मांग की। 

ये भी पढे़ं…

Himachal Pradesh: सुक्खू सरकार ने हिमाचल में राज्य आपदा घोषित किया, हुआ करोड़ों रुपए का नुकसान पढ़िए पूरी खबर
G20 Digital Economy Summit: पीएम मोदी ने जी 20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक को किया संबोधित,कहा-“हमने शासन को अधिक कुशल, समावेशी, तेज और पारदर्शी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ…”
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।