Sikkim: त्रासदी पर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी ने सीएम तमांग को दिया सहयोग का भरोसा वहीं सीएम ने जताया आभार

Sikkim

Sikkim: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मिश्र हिमालयी राज्य के तीनदिवसीय दौरे पर शनिवार 8 अक्टूबर को यहां पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्र ने कहा कि “प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक अंतरमंत्रालयी केंद्रीय दल रविवार से बाढ़ प्रभावित सिक्किम का दौरा कर रहा है।”

Sikkim: वहीं MoS अजय कुमार मिश्र ने गंगटोक में मुख्यमंत्री आवास पर राज्य में अचानक आई बाढ़ को लेकर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के साथ बैठक की। बैठक के बाद गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने त्रासदी को लेकर ने सीएम तमांग को  सहयोग का भरोसा दिया वहीं सीएम ने भी केंद्र सरकार का आभार जताया।

 अजय कुमार मिश्र: केंद्र का राज्य सरकार को पूरा सहयोग 

Sikkim: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र बैठक के बाद  कहा कि “सिक्किम बहुत बड़ी त्रासदी का सामना कर रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, पानी की सप्लाई पर भी प्रभाव पड़ा है। लोग कठिनाई में हैं। सभी संबंधित मंत्रालयों की टीम भी सिक्किम भेज रहे हैं। केंद्र द्वारा राज्य सरकार का पूरा सहयोग किया जा रहा है।”

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग: जहां-जहां सड़कें टूटी हैं, वहां भी बहाली का काम जारी…

Sikkim: बैठक के बाद सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बताया, “सिक्किम के लिए इस संकट के समय में भारत सरकार हमारे साथ खड़ी है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के साथ मेरी बैठक हुई है। राहत का बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर सभी जरूरी काम करेंगे। बिजली सप्लाई का काम कई जगह पर किया जा चुका है। जहां-जहां सड़कें टूटी हैं, वहां भी बहाली का काम जारी है।”

Sikkim: स्थानीय ग्रामीणों ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए खाने और दवाओं के पैकेज का वितरित

 

Sikkim: आपको बता दें कि सिक्किम में आई अचानक बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए ज़ोंगू के स्थानीय ग्रामीणों ने खाने और दवाओं के पैकेज वितरित किए।एक स्थानीय नागरिक ने बताया, “अचानक आई बाढ़ की वजह से यहां का ब्रिज बह गया है इसलिए हमने एक अस्थाई तौर पर एक रोपवे बनाया है जिसकी मदद से हम जरूरी सामान नदी के ऊस पार फंसे लोगों के लिए भेज रहे हैं। नदी के उस पार करीब 10,000 लोग फंसे हैं… यह बहुत मुश्किल है लेकिन यहां के स्थानीय लोग हमारी मदद कर रहे हैं… हम लोग यहां से सामान इकट्ठा कर रोपवे से भेज रहे हैं और वहां ग्राम पंचायत के लोग उस सामान को बांच रहे हैं।”

Sikkim: सिक्किम में बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई है। इस वजह से आर्मी के 23 जवान लापता हो गए हैं। जानकारी देते हुए डिफेंस PRO ने मीडिया को बताया कि 4 अक्टूबर (बुधवार) को तड़के उत्तरी सिक्किम की ल्होनक झील के ऊपर बादल फटा, जिसके बाद लाचेन घाटी से गुजरने वाली तीस्ता नदी में भयंकर बाढ़ आ गई।वहीं सिक्किम में बादल फटने से आई तबाही के बाद राज्य के सीएम हालात का जायजा लेने लेने पहुंचे।सेना के प्रवक्‍ता ने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का स्तर अचानक 15-20 फीट बढ़ गया।

ये भी पढ़ें…

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में लागू हुआ GRAP-1, इन चीजों पर होगी पाबंदी
Ind Vs Aus: रविवार को होगी भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम की कड़ाके की टक्कर, कैसी रहेगी पिच ,कैसा रहेगा मौसम का हाल क्या रहेगी प्लेइंग 11 पढ़िए पूरी रिपोर्ट
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।