IPL 2023: IPL रचेगा इतिहास, आज खेला जाएगा लीग का 1000वां मैच,जानें किन दो टीमों में होगा घमासान?

IPL 2023

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL एक ऐसी फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग है जिसको पूरी दुनिया भर में काफी प्यार मिला है। विश्वभर के स्टार खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा होते हैं। ऐसे में आज यानी 8 अप्रैल को IPL का ऐतिहासिक और सबसे यादगार दिन होने जा रहा है। IPL आज रिकार्ड 1000 मुकाबले पूरे कर लेगा।

IPL 2023: जी हां, आज यानी शनिवार को IPL अपना 1000वां मुकाबला खेला जाएगा। जोकि इस लीग से जुड़े हर व्यक्ति हर खिलाड़ी के लिए और साथ ही हर प्रशंसक के लिए भी गर्व की बात होगी जो कि क्रिकेट से प्यार करता है। इतना ही नहीं IPL विश्व की पहली ऐसी क्रिकेट फ्रेंचाइजी लीग है जो कि 1000 मैच का आंकड़ा छुएगी। इसी के साथ IPL का 1000वां मुकाबला भी टूर्नामेंट की दो सबसे बेहतरीन टीमों के बीच होगा। जिन्होंने सबसे ज्यादा बार IPL का खिताब अपने नाम किया है।

तकरीबन हर कोई इस बात से वाकिफ है कि IPL में शनिवार को दो मुकाबले खेले जाते हैं। ऐसे में अब आज दोपहर में गुवाहाटी के मैदान में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स एक दूसरे के सामने होंगी। वहीं इसके बाद शाम को IPL का एल क्लासिको खेला जाएगा। IPL का एल क्लासिको मतलब मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स।

IPL 2023: MI और CSK के बीच हौगा 1000 वां मैच

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में IPL की दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स एक दूसरे से भिड़ेंगी, और यही IPL का 1000वां मुकाबला भी होगा। इन दोनों टीमों की राइवलरी ने IPL के 1000वें मैच का मजा दोगुना कर दिया है। उम्मीद है कि हमेशा की तरह इस बार भी मुंबई और चेन्नई में टक्कर का मुकाबला देखने को मिलेगा।

MI ने रिकार्ड 5 और CSK ने जीती है अब तक 4 IPL TRophy

IPL 2023: बता दें कि जहां मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब 5 बार अपने नाम किया है, तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स भी 4 बार IPL की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रही है। अब तक दोनों टीमों के बीच 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 20 मुंबई और 14 सीएसके ने जीते हैं

राजस्थान-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2023:  आज शनिवार, 8 अप्रैल को खेले जाने वाले दिन के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच असम के गुवाहाटी में भिड़ंत होगी। यह इस मैदान पर खेला जाने वाला IPL का दूसरा मुकाबला है।

पिछला मुकाबला शाम साढे़ सात बजे से खेला गया था जिसमें बहुत जल्दी ओस का असर दिखने लगा था। लेकिन ये मुकाबला दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। ऐसे में आईए जानते हैं बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच और गुवाहाटी में आज मौसम कैसा रहेगा।

कैसी है राजस्थान-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट?

IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आज दोपहर को भिड़ंत होगी। गुवाहाटी में खेले गए पिछले IPL मुकाबले में ओस ने बड़ा अंतर हार जीत में पैदा किया था। राजस्थान रॉयल्स की टीम को 5 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 4 विकेट पर 197 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं राजस्थान रॉयल्स इसके जवाब में 7 विकेट पर 192 रन बना सकी थी। ओस की वजह से गेंदबाजों का असर कम हुआ और बल्लेबाज मैच में हावी रहे।

IPL 2023: आज खेले जाने वाले मुकाबले में ऐसा नहीं होगा। गुवाहाटी की पिच पर जमकर रन बनते हैं। यहां का औसत T20 स्कोर 156 रन रहा है। इनमें से अधिकांश मैच दिन में खेले गए हैं। पिच पर नमी का फायदा तेज गेंदबाजों को यहां मिलता है। ऐसा ही आज राजस्थान और दिल्ली के बीच भिड़ंत के दौरान देखने को मिलेगा।

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड

IPL में अब तक राजस्थान रायल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें कुल 26 बार आमने-सामने आ चुकी हैं इन मैचों में दोनों ही टीमें बराबरी पर रही हैं, यानी राजस्थान और दिल्ली ने अब तक कुल 13-13 मुकाबले जीते हैं दोनों का ही जीत प्रतिशत 50-50 का रहा है

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-11:

जोस बटलर/जो रूट, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन(कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल/केएम आसिफ रेयान पराग, शेमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11:

डेविड वॉर्नर(कप्तान DC), पृथ्वी शॉ, सरफराज खान/खलील अहमद, रिली रूसो,रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, अमन खान, अभिषेक पोरेल(विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुकेश कुमार

Written By— Vineet Attri…

ये भी पढ़ें…

IPL 2023: गुवाहाटी में शिखर धवन ने रचा इतिहास, विराट कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड की हुई बराबरी
UP News: गृह मंत्री अमित शाह ने आजमगढ़ में संगीत महाविधालय का किया शिलान्यास,कहा-“सपा, बसपा, कांग्रेस, परिवारवाद और जातिवाद को लेकर आएंगे तथा लोगों को करेंगे…” 

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।