IPL 2023: गुवाहाटी में शिखर धवन ने रचा इतिहास, विराट कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड की हुई बराबरी

IPL 2023

IPL 2023:पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक खास उपलब्धि हासिल कर ली उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ दो खिलाड़ी ही कर पाए थे धवन ने रॉयल्स के खिलाफ 86 रनों की पारी खेली गब्बर के बल्ले से निकली यह फिफ्टी बेहद खास है।

IPL 2023:इस हाफ सेंचुरी के साथ ही धवन ने IPL में अर्धशतक की फिफ्टी पूरी कर ली है धवन से पहले विराट कोहली और डेविड वॉर्नर भी IPL में यह कारनामा कर चुके हैं।

IPL 2023: IPL में सबसे ज्यादा 60 अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने लगाए हैं, जबकि विराट ने भी इसी IPL सीजन के पहले मैच में मुंबई के खिलाफ अपनी 50वीं हाफ सेंचुरी लगाई थी।

IPL 2023:विराट कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड

IPL 2023:विराट कोहली ने IPL 2023 में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ हालिया मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की थी। विराट 216वीं पारी में IPL में 50+ की पचास पारियां खेलने वाले पहले भारतीय बने थे। ऐसे में 207 पारियों में पचास पचासे पूरे करते हुए इस मुकाम पर पहुंचने वाले दूसरे और सबसे तेज गति से स्पेशल अर्धशतक पूरा करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विराट और शिखर से ज्यादा पचास रन से ज्यादा की IPL पारियां खेलने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज है। उन्होंने 60 बार ऐसा किया है।

शिखर ने जड़े हैं 2 शतक और 48 अर्धशतक

शिखर धवन ने IPL इतिहास में खेले 207 मैच की 208 पारियों में 27 बार नाबाद रहते हुए 2 शतक और 48 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं विराट कोहली ने 224 मैच की 216 पारियों में 5 शतक और 45 अर्धशतक जड़े हैं। डेविड वॉर्नर ने IPL में 50 से ज्यादा रन की 60 पारियां खेली हैं जिसमें 4 शतक और 56 अर्धशतक दर्ज हैं।

Written BY— Vinit Attri…

ये भी पढे़ं…

IPL 2023: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में KKR और RCB की भिड़ंत आज, जानिए मैच से जुड़ी सभी जरूरी बातें…
Odisha: 66 वर्ष के आदमी ने 10 राज्यों की 27 महिलाओं से की शादी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
By खबर इंडिया स्टाफ