IPL 2024: चेन्नई ने इस खिलाड़ी को बनाया बस नाम का कप्तान, मैदान पर ये खिलाड़ी कर रहा कप्तानी

IPL 2024: सीएसके के नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से कप्तानी के गुण सीखते हुए नजर आ रहे है। आपको बता दें कि आज भी विकेट के पीछे से सीएसके को लीड करता है,जो चेन्नई के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाङ को कप्तानी के गुण सीखा रहा है। टीम का कप्तान नहीं है फिर कप्तानी खुद करता दिखाई पड़ रहा है। जी हां कल का मैच जिसने भी देखा होगा उसे पता चल ही गया होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की वास्तव में कप्तानी कौन कर रहा है और किसको फार्मेल्टी के लिए कप्तान बनाया गया है।

IPL 2024: इन सब को देखकर लगता है कि चेन्नई ने तो नए कप्तान को बस फोटो खिंचवाने और टॉस उछलवाने के लिए कप्तान बनाया है और वह कौन है जो वास्तव में कप्तान है। दरअसल यह कोई बुरी बात नही है कि विकेट से पीछे से महेन्द्र सिंह धोनी ऋतुराज गायकवाङ को सलाह देते लेकिन जिस तरह से कल दिख रहा था लगभग फील्ड प्लेसमेंट से लेकर गेंदबाजी में परिवर्तन करना हो हर जगह धोनी ही ऐसा करते दिख रहे थे तो फिर सवाल यह पैदा होता है कि फिर कप्तानी छोङने की आवश्यकता ही क्या थी?

क्या धोनी ने भी ऐसे ही सीखे थे अपने पूर्व कप्तान से गुण

IPL 2024: क्या विश्व में ऐसी और भी कोई टीम है जिसके कप्तान के मैदान पर रहते हुए पूर्व कप्तान इस तरह का व्यवहार करते दिखे हों? कुछ लोग यह कह रहे हैं कि धोनी ऋतुराज गायकवाङ को एक कप्तान के रूप में तैयार कर रहे हैं तो उनसे सिर्फ एक सवाल है कि महेन्द्र सिंह धोनी को एक कप्तान के तौर पर किसने तैयार किया था? क्या धोनी भी कभी नाम के लिए कप्तान बनाए गये थे क्या उन्होंने भी अपने पूर्व कप्तान से ऐसे ही कप्तानी ने गुण सीखे थे? हम आपसे पूछना चाहते है कि विषम परिस्थितियों से डटकर लङने वाला एक कप्तान भविष्य में मजबूत कप्तान बनता है या फिर किसी के सहारे से कप्तानी करने वाला कप्तान आगे चलकर सफल कप्तान बनता है?

 

ऋतुराज बस नाम के कप्तान?

IPL 2024: ऐसा लगता है जैसे चेन्नई ने ऋतुराज गायकवाङ को केवल नाम का नया कप्तान बनाया हैं और भविष्य में धोनी की गैर मौजूदगी में ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालने के लिए और फैसले लेने के लिए अकेलेपन का एहसास जरूर होगा। जिस तरह धोनी को केवल एक टीम मिली थी और उनको सिखाने वाला कोई कप्तान नही मिला था। वह अपने फैसले खुद लेते थे और महान कप्तान बन गए। वैसे ही ऋतुराज गायकवाङ को भी खुद खुलकर कप्तानी करनी चाहिए और अगर कहीं उनसे गलती हो रही हो तो धोनी को सलाह देनी चाहिए इससे वास्तव में पता चलेगा कि ऋतुराज गायकवाङ कप्तानी में कितने सफल हैं?

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें..

IPL 2024: आईपीएल के दूसरे मुकाबले में पंजाब ने दिल्ली को 4 विकेट से रौंदा
Salman Khan:सलमान खान की दुबई में है बीवी और 17 साल की बेटी? दुनिया के सामने कुँवारे होने का ढोंग कर रहे भाईजान? जाने सच

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।