IPL 2024: धोनी ने छोड़ी CSK की कमान, गायकवाड़ होंगे नए कैप्टन

IPL 2024

IPL 2024 में उलटफेर जारी है पहले MI ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर कमान हार्दिक पांड्या को सौपी थी और अब CSK भी उलटफेर का शिकार हो गयी है। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने CSK की कमान भी छोड़ दी है। IPL के इतिहास में धोनी सबसे सफलत्तम कप्तान है। IPL के पहले सीजन से ही धोनी CSK के कप्तान थे और उनकी कप्तानी में ही 5 बार चैंपियन बनाने का गौरव प्राप्त है। धोनी ने कप्तानी छोड़ने के साथ ही अपने प्रशंसकों को ये भी संदेश दे दिया है कि ये सीजन उनका ऑखिरी सीजन होगा।

धोनी की कोशिश ये ही रहेगी कि इस सीजन में गायकवाड़ को कप्तानी का वो हुनर सिखाए जिससे वो भी उनकी तरह एक सफल कैप्टन बन सके। DRS की कला में धोनी को महारथ हासिल है। क्रिकेट पंडित भी धोनी की इस कला के कायल है। DRS कब लेना है कब नहीं लेना ये धोनी से अच्छा कोई नहीं जानता। गायकवाड़ को भी ये कला सीखने में ऐड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा।

CSK को बनाया 5 बार का चैंपियन

IPL सीजन 2010, 11, 18, 21 और पिछले साल 2023 में चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019 में उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया। हालंकि, फाइनल जीत नहीं पाए थे। बात करें धोनी के रिकार्ड की तो इंटरनेशनल के साथ ही घरेलू मैचों में भी उनका रिकार्ड शानदार रहा है।

IPL में धोनी का रिकार्ड

* धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 226 मैच खेले
* धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 133 मैच जीते, 91 में हार मिली।
* धोनी की कप्तानी में जीत प्रतिशत 59.38 फीसदी रहा।
* धोनी ने बतौर कप्तान 4660 रन बनाए
* बतौर कप्तान धोनी के बल्ले से 22 अर्धशतक निकले।
* धोनी ने बतौर कप्तान 218 छक्के और 320 चौके लगाए।

प्रतियोगिता

टेस्ट

वनडे

टी२० अं

टी-20

मैच

90

350

98

302

रन बनाये

4,876

10,773

1,617

6205

औसत बल्लेबाजी

38.09

50.53

37.60

38.54

शतक/अर्धशतक

6/33

10/73

0/2

0/24

उच्च स्कोर

224

183*

56

84*

गेंद किया

96

36

12

विकेट

1

1

0

औसत गेंदबाजी

31.00

एक पारी में विकेट

0

0

0

मैच में १० विकेट

0

0

श्रेष्ठ गेंदबाजी

1/14

कैच/स्टम्प

256/38

321/123

57/34

364/57

ये भी पढ़ें…

T-20 World Cup: इस खिलाड़ी को करना होगा ये काम, हेड कोच ने बताया टीम में जगह बनाने का राज

 

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।