एमपी के छिंमदवाड़ा में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे थे उन्होंने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है अगर विकास कराना है तो भाजपा का सांसद जीतकर जाएगा तो निश्चित रूप से विकास होगा। ये बात जनता की समझ में आ गई है। लोग इस बार अपनी इच्छा से विकास के लिए कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आ रहे हैं।”
कांग्रेस नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
आपको बता दें कि विधानसभा क्षेत्र के हर्रई जागीर में पूर्व विधायक कमलेश शाह के निवास राजमहल प्रांगण में आयोजित भाजपा की बैठक के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पीएचई मंत्री संपत्तिया उईके के समक्ष विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति, पार्षद, हर्रई के सरपंच, उपसरपंच सहित कांग्रेस पदाधिकारीयों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय: आदिवासी समाज का अपमान कांग्रेस की परंपरा
यह पूरे आदिवासी समाज का अपमान है जो सांसद और कांग्रेस की परंपरा रही है। अपने वेतनिक कर्मचारी से कांग्रेस चलाने वाले हवा हवाई सांसद को इस चुनाव में आदिवासी समाज ऐसा सबक सिखाएगी कि वह दोबारा दिल्ली से छिंदवाड़ा नहीं आएंगे। मंत्री संपत्तिया उईके ने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
कार्यकर्ताओं के साथ ली भाजपा की सदस्यता
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि अमरवाड़ा दीपक नेमा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष अनुभव परिहार, अतुल यादव, नगर पंचायत हर्रई की अध्यक्ष संगीता डेहरिया, मोनू साहू उपाध्यक्ष आदि नेताओं ने हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
#WATCH छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “…केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है अगर विकास कराना है तो भाजपा का सांसद जीतकर जाएगा तो निश्चित रूप से विकास होगा। ये बात जनता की समझ में आ गई है। लोग इस बार अपनी इच्छा से विकास के लिए कांग्रेस छोड़… pic.twitter.com/RnLftyOf3G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2024
Written By- Swati Singh.
ये भी पढ़ें…