karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव के लिए BJP ने जारी की 189 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 52 नए चेहरों को मिला मौका

Karnataka Election 2023

karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने लंबे मंथन के बाद मंगलवार रात 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपनी पारंपरिक शिगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि उनकी सरकार में मंत्री आर अशोक कनकपुरा सीट पर कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार और अन्य मंत्री वी सोमन्ना वरुणा विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को चुनौती देंगे।

karnataka Election 2023: भाजपा की सूची में 52 नए चेहरे

karnataka Election 2023: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की पार्टी ने 52 नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है।

उनके मुताबिक 189 उम्मीदवारों की सूची में 32 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से हैं, जबकि 30 अनुसूचित जाति और 16 अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं। उम्मीदवारों की पहली सूची में कुल आठ महिलाओं को जगह मिली है। सूची में पांच वकील, नौ चिकित्सक, तीन अकादमिक क्षेत्र से, एक सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी और भारतीय पुलिस सेवा के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के नाम शामिल हैं। इसमें सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए तीन कर्मचारी और आठ सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी जगह दी गई है।

karnataka Election 2023: कर्नाटक में भाजपा के चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए प्रधान ने कहा कि नयी पीढ़ी का नेतृत्व तैयार करने के मकसद से उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं और साथ ही उन्होंने कहा कि ‘‘अभी 34 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाकी है एक बार जब इन सबकी घोषणा हो जाएगी तो आकलन किया जाएगा।’’

karnataka Election 2023: येदियुरप्पा के बेटे को भी मिला टिकट

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। शिकारीपुरा येदियुरप्पा की पारंपरिक सीट है। इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया था।

बोम्मई अपनी पारंपरिक सीट से लड़ेंगे

karnataka Election 2023: भाजपा पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि कर्नाटक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे। राज्य के मंत्री बी श्रीरामुलु बेल्लारी ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि अपनी परंपरागत चिकमगलूर सीट से चुनाव लड़ेंगे। चिकबल्लापुर सीट से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर के चुनाव लड़ेंगे।

कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र तीर्थहल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक, 20 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में 224 सीटों पर मतदान 10 मई को होगा और 13 मई को मतों की गिनती की जाएगी।

Written By- Vineet Attri

ये भी पढ़ें…

Vande Bharat Express: पीएम मोदी ने राजस्थान को दी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, कहा-“छठी वंदे भारत है जिसे हरी झंडी दिखाने का मुझे सौभाग्य मिला”
CSK Vs RR: चेन्नई-राजस्थान में कौन होगा बाजीगर, मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का पूरा हाल, यहां जानिए
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।