Khel Award: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वितरित किए खेल पुरुस्कार क्रिकेटर शमी, तीरंदाज ओजस प्रवीण को अर्जुन पुरस्कार, चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज (बैडमिंटन) को मिला खेल रत्न

Khel Award

Khel Award: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 प्रदान किए है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है। इसके अलावा देश की बैडमिंटन जोड़ी सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद रत्न अवॉर्ड मिला है। वहीं शमी के अलावा 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है। इसके अलावा कई कोच और संस्थाओं का भी सम्मान किया गया। जिन्होंने देश में खेल को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है।

Khel Award: इस साल खेल रत्न सम्मान पाने वाले सात्विकसाई राज रंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी अपने पुरस्कार लेने के लिए सम्मान समारोह में मौजूद नहीं थे ये दोनों खिलाड़ी मलयेशिया ओपन में भाग ले रहे हैं। यह टूर्नामेंट आज से ही शुरू हो रहा है और ओलंपिक कोटे के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इसी वजह से देश के सभी बैडमिंटन खिलाड़ी मलयेशिया में हैं।

Khel Award: शमी के अलावा 16 अन्य खिलाड़ियों को भी मिला अर्जुन पुरस्कार

Khel Award: इनमें पुरुष हॉकी खिलाड़ी कृष्ण बहादुर पाठक और सुशीला चानू, तीरंदाज ओजस प्रवीण देवताले और अदिति गोपीचंद स्वामी, मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन, शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली, गोल्फर दीक्षा डागर, निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पहलवान अंतिम पंघाल,एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता वुशू खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी, ईशा सिंह (शूटिंग), हरिंदर पाल सिंह (स्क्वैश), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), सुनील कुमार (रेसलिंग), अंतिम (रेसलिंग), रोशीबिना देवी (वुशु), शीतल देवी (पैरा आर्चरी), अजय कुमार (ब्लाइंड क्रिकेट), प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)शामिल हैं।

खेल रत्न अवॉर्ड प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों

खेल रत्न अवॉर्ड: चिराग शेट्टी (बैडमिंटन) और सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी (बैडमिंटन) को राष्ट्रपति दौपदी मूर्मु द्वारा खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किए गए।

Written By- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony: आयोजन के दौरान सुरक्षा चाक चौबंद, ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी
Praveen Kumar on Ball-Tampering: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ने पाकिस्तानी बॉलरों पर लगाया बॉल टेंपरिंग का आरोप,मची खलबली
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।