Kiran Kumar Reddy: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम

Kiran Kumar Reddy
Kiran Kumar Reddy: कांग्रेस अलाकमान से नाराज होकर अब तक कई नेता कांग्रेस का दामन छोड़ने को मजबूर हुए है। वो चाहे वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद हो, कपिल सिब्बल हो, असम के कद्दावर नेता हिमंता बिस्बा सरमा हो, ग्वालियर रजवाड़े के चश्म-ओ-चराग ज्योंतिरादित्य सिंधिया हो… ये कभी गांधी परिवार के चहेते नेताओं में इनका नाम शुमार था और अब हाल ही में आज शुक्रवार (7 अप्रैल) को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। इन सबने जब कांग्रेस का दामन छोड़ा तो इनकी बस एक ही पीड़ा रही है कि इनको अब पार्टी में वो सम्मान नहीं मिलता जो कभी राजीव गांधी और इंदिरा गांधी के समय में मिलता था। 
Kiran Kumar Reddy: भाजपा में शामिल होने के अवसर पर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस अलाकमान पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस आलाकमान के गलत फैसलों की वजह से राज्य दर राज्य पार्टी टूट रही, यह एक राज्य की बात नहीं। एक पुरानी कहानी है कि मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है वह अपने आप नहीं सोचता और न ही किसी का सुझाव मानता है। आप सबको पता चल गया होगा कि मैं क्या कहना चाहता हूं।”
Kiran Kumar Reddy: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “कांग्रेस पार्टी लोगों के मत को नहीं समझ पा रही है। कांग्रेस पार्टी न तो विश्लेषण कर रही है कि गलती क्या है और न ही वे सही करना चाहते हैं। वह यही सोचने हैं कि मैं ही सही हूं और देश की जनता सहित बाकी सब गलत हैं। इसी विचारधारा कि वजह से मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।”
ये भी पढे़ं…
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।