Mizoram: मिजोरम में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Mizoram

Mizoram: मिजोरम के सैरांग इलाके के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के गिरने से बड़ा हादसा सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने जानकारी दी है कि इस हादसे में करीब 17 मजदूरों की मौत हुई है. घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है. आइजोल से करीब 21 किलोमीटर दूर सुबह 10 बजे के आसपास जब यह घटना हुई, तो 35-40 कर्मचारी मौके पर मौजूद थे.अब तक सभी मृतकों का शव निकाला जा चुका है। वहीं, कुछ और लोगों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। रेलवे अफसरों का कहना है कि इस पुल के निर्माण की प्रक्रिया आईआईटी एक्सपर्ट द्वारा मान्य की गई थीं। हालांकि, हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है।

Mizoram: हादसे को लेकर पीएम मोदी ने जताया दुख

 

Mizoram: पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि “मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। बचाव अभियान जारी है और प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जा रही है। प्रत्येक मृतक को परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी, वहीं खायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।”

 सीएम ने जताया शोक

 

Mizoram: इस हादसे के पेश आने के बाद मिजोरम के सीएम जोरामथांगा ने शोक जताया है। जोरामथांगा ने ट्विटर पर लिखा कि “आइजोल के करीब सइरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया। इसमें कम से कम 15 मजदूरों की मौत हुई है और बचाव कार्य चल रहा है। इस हदसे से बहुत दुखी और प्रभावित हूं।”

Mizoram: उन्होंने आगे कहा कि “मैं सभी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।”

Mizoram: रेल मंत्री ने किया मुआवजे का एलान

Mizoram: मिजोरम रेलवे ओवर ब्रिज ढहने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, “मिजोरम में दुर्भाग्यपूर्ण घटना से दुखी हूं। एनडीआरएफ, राज्य प्रशासन और रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर हैं। युद्ध स्तर पर बचाव अभियान जारी है। मृत्यु पर 10 लाख रुपये, गंभीर चोटों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली चोटों के लिए ₹50,000 का मुआवजा दिया जाएगा।”

Written By-Poline Barnard.

ये भी पढ़ें…

Loksabha Election 2024: बसपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, महागठबंधन पर दिया चौकाने वाला जबाव
Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की लैंडिंग का भारत को इंतजार, पीएम मोदी भी देखेंगे लाइव प्रसारण
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।