Pakistan Biggest Flag: कर्ज के पैसो से कंगाल पाकिस्तान लगाएगा 500 फीट ऊंचा झंडा, 40 करोड़ करेगा बर्बाद

Pakistan Biggest Flag

Pakistan Biggest Flag: यह कहावत पाकिस्तान पर ठीक ही बैठती है कि कर्ज लेकर घी पीना। एक तरफ जहां पाकिस्तान आर्थिक बदहाली की स्थिति से गुजर रहा है। और उसे आर्थिक रुप से पैसों की जरूरत है। तो वहीं पाकिस्तान को 400 करोड़ मिले हैं।

कर्ज के पैसो से लाहौर में झंडा फहराएगा

Pakistan Biggest Flag: पाकिस्तान की बदहाली की स्थिति पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। कि पाकिस्तान अभी किस स्थिति में अपने जनता का भरण पोषण कर रहा है। आईएमएफ ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर कर्ज के रूप में देगा। लेकिन पाकिस्तान अपने जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय वह इन पैसों को उड़ाने में लग गया है। पाकिस्तान के पंजाब सरकार ने क्या घोषणा की है कि पाकिस्तान 14 अगस्त को 76 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के दौरान 500 फीट के स्तंभ पर झंडा लहराएगा जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ आएगी।

Pakistan Biggest Flag:  इंडिया टुडे के अनुसार पाकिस्तान को यह कर्ज अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से बेलआउट पैकेज हासिल करने के बाद आया है। नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में पंजाब प्रांत, जिसे कथित तौर पर विदेशी ऋण (ब्याज सहित) चुकाने के लिए अगले दो वर्षों में कम से कम 2,000 करोड़ रुपये की जरूरत है, लाहौर के लिबर्टी चौक पर झंडा फहराएगा।

पाकिस्तान पैसा उड़ाने में सातवें आसमान पर

Pakistan Biggest Flag: 4 साल पहले भी पाकिस्तान ने कुछ ऐसा ही काम किया था। पाकिस्तान ने अटारी वाघा बॉर्डर पर दक्षिण एशिया में  400 फूट का झंडा फहराया था। 120×80 फीट का झंडा पाकिस्तान के सात दशक पुराने इतिहास में सबसे बड़ा था।

Pakistan Biggest Flag: आपको बता दें देश के आर्थिक स्थिति को संतुलन में लाने के लिए पाकिस्तान को यह कर्ज 9 महीने में जारी किया जाएगा। संयुक्त अरब अमीरात के द्वारा पाकिस्तान को अपने भंडार को बढ़ाने के लिए 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर मिले थे। उसके 1 दिन बाद ही सऊदी अरब ने देश के केंद्रीय बैंक को 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर हस्तांतरित किए थे।पाकिस्तान तब से बहुत से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है। पाकिस्तान को पिछले साल ही एक बहुत बड़ी तबाही का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान में बाढ़ में अपने 1739 लोगों को प्राकृतिक आपदा के कारण खोना पड़ गया था। 20 हजार लाख घर नष्ट हो गए थे। तब पाकिस्तान में 30 अरब डॉलर का नुकसान झेला था।

Written By: Juhi Pandit

ये भी पढ़े…

Modi in France: शनेल की CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ऐसे खादी को बनाएंगे ग्लोबल ब्रांड पढ़िए पूरी रिपोर्ट
PM Modi France: पीएम मोदी के साथ मैक्रों ने शेयर की सेल्फी कहा- “भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे”

By Keshav Malan

यह कलम दिल, दिमाग से नहीं सिर्फ भाव से लिखती है, इस 'भाव' का न कोई 'तोल' है न कोई 'मोल'