Oppostion Party Meeting: बेंगलुरू में हो रही है दो दिवसीय विपक्षीय एकता बैठक, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा ‘महागठबंधन न कोई बंधन है न ही महा है वे तो केवल मोदी को…’

Oppsiton Party Meeting

Oppostion Party Meeting: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी 10 जनपथ से रवाना हो गए है। बेंगलुरु में दो दिवसीय संयुक्त विपक्ष की बैठक आज से शुरू होगी। बता दें कि विपक्ष की दूसरी संयुक्त बैठक आज बेंगलुरु में होगी। कार्यक्रम स्थल पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी नेताओं के पोस्टर लगाए गए। एक तरफ तो आप, कांग्रेस,टिएमसी जैसे राजनीतिक दल विपक्षीय एकता के पक्ष में दिखाई दे रही है तो वहीं भाजपा के नेता विपक्षीय एकता को खोखला बता रहे है। वहीं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विपक्षीय एकता संयुक्त  बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि “इस महागठबंधन न कोई बंधन है न ही महा है। वे मोदी को नीचा दिखाना चाहते हैं…”

Oppostion Party Meeting: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विपक्षी एकता को लेकर कहा कि वे इसे महागठबंधन बोल रहे हैं लेकिन इस महागठबंधन न कोई बंधन है न ही महा है। वे मोदी को नीचा दिखाना चाहते हैं लेकिन ये असंभव है क्योंकि आम जनता, गरीब लोग, किसान, महिलाओं को योजनाएं याद हैं जो उन तक पहुंच रहे हैं जिसका लाभ उन्हें हर महीने मिल रहा है।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर: जो लोग एक दूसरे को कोसते थे वो आ गए साथ…

वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विपक्षी एकता पर तंज कसते हुए कहा कि “विपक्षी गठबंधन मुद्दा रहित है। जो लोग एक दूसरे को कोसते थे वे मोदी जी की लोकप्रियता देखकर अपने सिद्धांतों को छोड़कर साथ काम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ये सफल नहीं होंगे क्योंकि जब गठबंधन बिना विषय के होता है तो मेल नहीं हो सकता।”

BJP नेता राहुल सिन्हा: यह एक सुविधावादी गठबंधन

BJP नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि “पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और CPI(M) के साथ TMC लड़ रही है लेकिन बिहार में उनके साथ लंच कर रही है, फिर ये सब बेंगलुरु में एक साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे। इनकी रणनीति क्या है? कांग्रेस, CPI(M) और TMC का संबंध क्या है? यह एक सुविधावादी गठबंधन है।”
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।