Patna Rape Case: दो दलित बच्चियों के साथ हुए गैंगरेप को लेकर क्या बोले ड्यूटी सीएम तेजस्वी यादव पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Published By-Poline Barnard

Patna Rape Case: बिहार के फुलवारी शरीफ में दो दलित बच्चियों का अपहरण कर बलात्कार किया गया है। जिसमें एक बच्ची की मौत भी हो चुकी है और दूसरी अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है। इस मामले में अब बिहार में सियासत तेज हो गई है।

Patna Rape Case: भारतीय जनता पार्टी ने सरकार के कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया तो वहीं कांग्रेस ने जल्द गिरफ्तारी होने की बात कही है।पटना पुलिस के हाथ तीन दिन बाद भी खाली है। इसे लेकर गुस्सा बढ़ रहा है। पुलिस इस मामले की जांच के लिए पहुंची तो लोगों ने उसे खदेड़ दिया। पुलिस पर पत्थरबाजी की गई है।

क्या बोले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ?

Patna Rape Case: फुलवारी शरीफ रेप केस पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा है कि, “जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें हम कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करेंगे।

क्या है पूरा घटना ?

Patna Rape Case: जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि, दोनों बच्चियां जलावन लाने के लिए सोमवार की सुबह घर से निकली थीं, लेकिन घर लौटकर नहीं आईं। खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला। तब परिजन फुलवारी शरीफ थाना पहुंचे और मौखिक रूप से इसकी जानकारी दी थी। मंगलवार की सुबह जमीन मापी के लिए कुछ लोग जब पहुंचे तो देखा कि एक मासूम का शव खेत में पड़ा है और उसके पास एक मासूम बैठ कर कांप रही है।

मौके से पुलिस ने मासूम के कुछ कपड़े भी बरामद किए थे। खोजी कुत्ते ने दो स्थानों पर खून के निशान को चिह्नित कराया था। पुलिस ने मौके से सारे साक्ष्य जुटा लिए हैं।

एडिशनल एसपी फुलवारी शरीफ विक्रम सिहाग ने बताया कि दो लड़कियों के गायब होने के बाद दूसरे दिन उनमें से एक की लाश मिली है। दूसरी गंभीर है जिसका इलाज पटना एम्स में कराया जा रहा है। डॉग स्क्वायड और स्पेशल की टीम का सहारा लिया जा रहा है। जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के आगे भीड़ ने घर को जलाया।

Patna Rape Case: पुलिस एक घर में जांच करने पहुंची थी उसी दौरान स्थानीय लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। घर में आग लगाने का भी प्रयास किया है। इस दौरान महादलित परिवार के लोगों ने कहा कि एक आरोपी घर में घुसा था, जो खिड़की के रास्ते निकल कर फरार हो गया। उसी वजह से लोग आक्रोशित हो गए लेकिन पुलिस आरोपियों पर एक्शन के बजाय लोगों पर डंडा चला रही है।

Written By- Vineet Attri

ये भी पढ़ें….

Atal Setu :पीएम मोदी ने आज देश के सबसे लंबे पुल अटल सेतु का उद्घाटन किया,अटल सेतु पर वाहनों को लेकर क्या होंगे नियम
Smirti Irani Visit Haj Tour: स्मृति इरानी के बिना सिर ढके मदीना मस्जिद जाने पर पाक को लगी मिर्ची पढ़िए पूरी रिपोर्ट

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।