Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लंदन दौरे पर है। वहां उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बता दें कि राहुल गांधी की आदत हो गई है कि जब भी वो देश से बाहर होते है मोदी सरकार को जमकर कोसते है तो, यहां भी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारत की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार के नियंत्रण में संस्थाओं के नियंत्रण में होने की बात कही और साथ ही उन्होंने अपने फोन की जासूसी किए जाने का आरोप भी लगाया। जिसके बाद भारतीय राजनीति में हड़कंप मच गया। भाजपा की तरफ से भी राहुल गांधी पर पलटवार किया गया।
Rahul Gandhi: मेरे फोन की भी रिकार्डिंग करती है मोदी सरकार
राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में बिजनेस स्कूल के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “भारत में मीडिया और न्यायपालिका नियंत्रण में है। मेरे फोन में पेगासस से जासूसी होती है। खुफिया अधिकारियों ने मुझे बताया कि आपका फोन रिकॉर्ड हो रहा है और मेरे ऊपर आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं।”
इसलिए हम लगातार दबाव महसूस करते हैं। विपक्ष के खिलाफ मामले दर्ज हैं। मेरे खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जो आपराधिक मामलों के तहत नहीं होने चाहिए: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2023
वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी पर तंज कसते हु कहा कि “उनकी बातों का क्या कहना….उनकी सुई कहीं एक जगह अटक गई है, उनको थोड़ा सा आगे बढ़ने की जरूरत है।”
उन्होंने आगे कहा कि “ हम ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख सकते जो लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई न हो। राहुल गांधी के संबोधन का विषय ‘लर्निंग टू लिसेन इन इन 21 सेंचुरी‘ था। इस दौरान उन्होंने कहा, दुनिया में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नई सोच की जरूरत की बात कही. साथ ही ये भी कहा कि इसे किसी पर थोपा न जाए।”
राहुल गांधी : भारत जोड़ा यात्रा का भी जिक्र किया
राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया। कश्मीर के बारे में बताते हुए राहुल ने कहा कि “कश्मीर में कई सालों से अशांत है। सुरक्षा अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर आगाह किया लेकिन जब हम आगे बढ़े तो हजारों लोग तिरंगा लेकर आगे आए।”
उन्होंने आगे कहा कि “एक व्यक्ति करीब आया उसने कुछ लड़कों की तरफ दिखा कर बताया कि वो उग्रवादी हैं। उन लड़कों ने मुझे घूर कर देखा लेकिन कुछ कर नहीं पाए और राहुल गांधी ने आगे कहा कि यह लोगों की बात सुनने और अहिंसा की ताकत है।”
ये भी पढ़ें…