Ram Mandir Pran Pratishtha: बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर का विवादित बयान, कहा-“हमें छद्म हिंदुत्व और छद्म राष्ट्रवाद से रहना चाहिए सावधान…”

Ram Mandir Pran Pratishtha

Ram Mandir Pran Pratishtha: Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में तैयार भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ गया है। साल 2024 में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे। बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर ने कहा, “अगर आपको चोट लगेगी तो आप कहां जाएंगे? मंदिर या अस्पताल? अगर आप शिक्षा चाहते हैं और अधिकारी, विधायक या सांसद बनना चाहते हैं तो क्या आप मंदिर जाएंगे या स्कूल जाएंगे? फ़तेह बहादुर सिंह (राजद विधायक) ने वही बात कही जो सावित्रीबाई फुले ने कही थी। इसमें क्या गलत है? उन्होंने सावित्रीबाई फुले का हवाला दिया। क्या शिक्षा आवश्यक नहीं है?…हमें छद्म हिंदुत्व और छद्म राष्ट्रवाद से सावधान रहना चाहिए…”

उन्होंने आगे कहा कि “जब भगवान राम हममें से प्रत्येक में व्याप्त हैं, तो हम उन्हें खोजने के लिए कहां जाएंगे?… जो स्थलें निर्धारित की गई हैं उन्हें शोषण का स्थल बनाया गया है, जिसका उपयोग समाज में कुछ षड्यंत्रकारियों की जेबें भरने के लिए किया जाता है।”

RJD विधायक अजय राय: भाजपा करवा सकती है ब्लास्ट

RJD के विधायक अजय राय ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में भाजपा ब्लास्ट करवा सकती है और साथ ही कहा कि भाजपा ऐसा दिखा रही है कि राम मंदिर का निर्माण अपने पैसों से करवा रही है।

JDU नेता के.सी. त्यागी ने घटक दलों को दी नसीहत

आपको बता दें कि हालंकि,  गठबंधन के नेताओं को नसीहत देते हुए JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा, “राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किसी प्रकार की अव्यावहारिक और अनुचित टिप्पणी करने से INDIA के घटक दलों को परहेज करना चाहिए, इससे भाजपा का पक्ष मजबूत होता है।” 

 

चिराग पासवान: हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने पर I.N.D.I. के नेता क्या…

Ram Mandir Pran Pratishtha: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान पर LJP (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, “मुझे इस बात का ताज्जुब होता है कि उनकी पार्टी का नेतृत्व और उनके गठबंधन के साथी क्यों इन बातों को बर्दाश्त करते हैं… कहीं न कहीं वे लोगों की भावनाओं को भड़का रहे हैं, उनकी भावनाओं को आहत कर रहे हैं… इनके दल को जवाब देने की ज़रूरत है कि क्या सनातन पर हो रही इस तरह की बयानबाज़ी को वे बर्दाश्त करेंगे?”

ये पहला मौका नही है जब बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर ने विवादित बयान दिया हो इससे पहले भी शार्मनाक बयान देते रहे है। बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चन्द्रशेखर ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठाया था। चंद्रशेखर ने कहा था कि  “कोई भगवान के अंदर प्राण नहीं दे सकता है। वह तो सर्वव्यापी हैं। उनके अंदर प्राण कौन दे सकता है?’ वहीं अयोध्या जाने के सवाल पर चन्द्रशेखर ने कहा कि मुझे मुझे न्यौता मिलेगा तो जाऊंगा, नहीं मिलेगा तो नहीं जाऊंगा।”

रामचरितमानस को बताया था पोटैशियम साइनाइड

नीतीश सरकार के शिक्षामंत्री चन्द्रशेखर ने पहले शर्मनाक बयान देते हुए रामचरितमानस को पोटैशियम साइनाइड बता दिया था और वे यही नहीं रूके थे। रामचिरत मानस को ग्रंथ रहने पर ही सवाल उठा दिया था। जब तक अरण्य कांड की चौपाई को नहीं हटाया जाता तब तक वो विरोध करते रहेंगे।

आपको बता दें कि रामचरितमानस के अरण्य कांड की चौपाई पर इनका विरोध है। ‘पूजहि विप्र सकल गुण हीना, शुद्र न पूजहु वेद प्रवीणा’ यह क्या है? मंत्री ने कहा कि क्या गुणहीन विप्र पूजनीय हैं और गुणयुक्त शूद्र वेद का जानकार होने पर भी पूजनीय नहीं हैं? शिक्षामंत्री ने कहा था कि वह इसका विरोध करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें…

Ram Mandir Pran Pratishtha: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने लोगों से की अपील,कहा-“22 जनवरी को वैसा ही आनंद उत्सव मनाएं जैसा राम मंदिर में…”
Ind v Afg: अफगानिस्तान के खिलाफ T-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान रोहित बने कप्तान, विराट की हुई वापसी पढ़िए पूरी रिपोर्ट
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।