Ram Mandir: राम मंदिर की वो 10 खासियतें जो इसे बाकी धार्मिक स्थलों से अलग और भव्य बनाएंगी, देखती रह जाएगी दुनिया

Ram Mandir

Ram Mandir: अयोध्या का राम मंदिर दुनिया का सबसे विशेष और भव्य मंदिर बनने जा रहा है। आपको बता दें कि राम मंदिर को ऐसी 10  खासियतें है जो इस मंदिर को दुनिया सबसे अलग और अदभुत बनाती है। और ये हम ऐसे ही नहीं कह रहे है इसके पीछे ठोस वजह भी है।आपको अपनी इस स्पेशल रिपोर्ट में बताएंगे…

पटाखों और धमाकों से गूंज उठेगी अयोध्या

Ram Mandir: 22 जनवरी की डेट आपके लिए महज एक तिथि है लेकिन, राम भक्तों के लिए तो उनके जीवन का आधार है और हो भी क्यों न हो इस दिन प्रभू श्रीराम का वनवास हमेशा- हमेशा के लिए खत्म होने वाला है। जब पूरी दुनिया भगवान राम की महिमा और उनके रंग में रंग जाएगी। अयोध्या में जब 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अयोध्या प्रकाशमयी हो जाएगी, पटाखों और धमाकों से गूंज उठेगी अयोध्या और सारा देश राममयी हो जाएगी।

 22 जनवरी को अयोध्या में रहेगी चाक चौबंद व्यवस्था

Ram Mandir: आपने अभी गत नवंबर में ही दिवाली मनायी थी लेकिन एक बार फिर पूरे देश को दिवाली मनाने का मौका मिल रहा है। राममंदिर का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समरोह में खुद पीएम मोदी के आने के कारण तैयारियों को भव्य रूप दिया जा रहा है। देश के प्रतिष्ठित लोगों को 22 जनवरी को अयोध्या आने और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है। 22 जनवरी को अयोध्या में चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी। प्रशासन ने कमर कस ली है जगह-जगह बैरिकेट लगाए गए है। कोई भी अनहोनी न हो इसके लिए भारी पुलिसबल को तैनात कर दिया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ खुद अयोध्या में बागडोर संभाले हुए है।

ट्रस्ट ने मंदिर की खास विशेषताओं से लोगों को…

Ram Mandir: वीवीआईपी के आगमन के कारण उस दिन 50 से ज्यादा चॉपर और 100 से ज्यादा विमान पहुंचने की संभावना जताई गई है। इस बीच मंदिर ट्रस्ट ने यहां की खास तस्वीरें जारी की हैं और फोटो के माध्यम से यह बताने की कोशिश की है कि राम मंदिर में क्या तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ट्रस्ट ने मंदिर की खास विशेषताओं के बारे में बताया है। तो कैसे ये मंदिर सबसे अलग और भव्य होगा ये जानने के लिए आपको इसकी 10 खास विशेषताओं को जानना होगा

राम मंदिर की खासियत नंबर 1 

Ram Mandir: मंदिर परम्परागत नागर शैली में बनाया जा रहा है। मंदिर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट तथा ऊंचाई 161 फीट रहेगी…

राम मंदिर की खासियत नंबर 2 

Ram Mandir: मंदिर तीन मंजिला रहेगा। हर मंजिल की ऊंचाई 20 फीट रहेगी। मंदिर में कुल 392 खंभे, 44 द्वार होंगे। मुख्य गर्भगृह में प्रभु श्रीराम का बालरूप (श्रीरामलला सरकार का विग्रह), प्रथम तल पर श्रीराम दरबार होगा।

राम मंदिर की खासियत नंबर 3 

मंदिर में 5 मंडप होंगे: नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप, कीर्तन मंडप। खंभों व दीवारों में देवी देवता तथा देवांगनाओं की मूर्तियां उकेरी जा रही हैं।

राम मंदिर की खासियत नंबर 4 

Ram Mandir: मंदिर में प्रवेश पूर्व दिशा से, 32 सीढ़ियां चढ़कर सिंहद्वार से होगा। दिव्यांगजन एवं वृद्धों के लिए मंदिर में रैम्प व लिफ्ट की व्यवस्था रहेगी।

राम मंदिर की खासियत नंबर 5 

Ram Mandir: मंदिर के चारों ओर आयताकार परकोटा रहेगा। चारों दिशाओं में इसकी कुल लंबाई 732 मीटर , चौड़ाई 14 फीट होगी। परकोटा के चारों कोनों पर सूर्यदेव, मां भगवती, गणपति व भगवान शिव को समर्पित चार मंदिरों का निर्माण होगा। उत्तरी भुजा में मां अन्नपूर्णा, दक्षिणी भुजा में हनुमान जी का मंदिर रहेगा।

राम मंदिर की खासियत नंबर 6 

Ram Mandir: मंदिर के पास पौराणिक काल का सीताकूप मौजूद रहेगा। मंदिर परिसर में प्रस्तावित अन्य मंदिर- महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषादराज, माता शबरी, ऋषिपत्नी देवी अहिल्या को समर्पित होंगे।

राम मंदिर की खासियत नंबर 7 

Ram Mandir: दक्षिण पश्चिमी भाग में नवरत्न कुबेर टीला पर भगवान शिव के प्राचीन मंदिर का जीर्णो‌द्धार किया गया है, वहां जटायु प्रतिमा की स्थापना की गई है। मंदिर में लोहे का इस्तेमाल नहीं होगा। धरती के ऊपर बिलकुल भी कंक्रीट नहीं है।

राम मंदिर की खासियत नंबर 8 

Ram Mandir: मंदिर के नीचे 14 मीटर मोटी रोलर कॉम्पेक्टेड कंक्रीट (RCC) बिछाई गई है। इसे कृत्रिम चट्टान का रूप दिया गया है। मंदिर की धरती नमी से बचाने के लिए 21 फीट ऊंची प्लिंथ ग्रेनाइट से बनाई गई है।

राम मंदिर की खासियत नंबर 9 

Ram Mandir: मंदिर परिसर में स्वतंत्र रूप से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, अग्निशमन के लिए जल व्यवस्था, स्वतंत्र पॉवर स्टेशन का निर्माण किया गया है, ताकि बाहरी संसाधनों पर न्यूनतम निर्भरता रहे। 25 हजार क्षमता वाले एक दर्शनार्थी सुविधा केंद्र का निर्माण किया जा रहा है, जहां दर्शनार्थियों का सामान रखने के लिए लॉकर, चिकित्सा की सुविधा रहेगी।

राम मंदिर की खासियत नंबर 10 

Ram Mandir: मंदिर परिसर में स्नानागार, शौचालय, वॉश बेसिन, ओपन टैप्स की सुविधा भी रहेगी। मंदिर का निर्माण पूरी तह से भारतीय परम्परानुसार और स्वदेशी तकनीक से किया जा रहा है। पर्यावरण-जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुल 70 एकड़ क्षेत्र में 70% क्षेत्र हमेशा ग्रीन एरिया रहेगा।

Ram Mandir:  ये वो 10 खासियत हैं जो आज तक किसी भी धार्मिक स्थल में एक साथ नहीं हैं, इसी वजह से अयोध्या का राम मंदिर विश्व का सबसे ऐतिहासिक मंदिर बनने जा रहा है।

ये भी पढ़ें…

Aditya-L1 Succesful Launch: आदित्य-एल1 का हुआ सफल लांच, पीएम मोदी ने देश को दी बधाई
PM Modi: पीएम ने जुबिन नौटियाल के गाने ’मेरे घर राम आए है’ की तारीफ, कहा-“ये दिल छूने वाला भजन”
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।