Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध से जुड़ा US और नाटो का वॉर प्लान हुआ मीडिया में वायरल, राष्ट्रपति बाइडेन ने दिए जांच के आदेश

Russia Ukraine War

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेनी मिलिट्री से जुड़े अमेरिका और नाटो के क्लासीफाइड वॉर डॉक्यूमेंट्स हाल ही में सोशल मीडिया पर लीक हो गए है। अमेरिका की बाइडेन सरकार ने इसकी जानकारी दी है और साथ ही बाइडेन प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिया।

Russia Ukraine War: ट्विटर और टेलीग्राम पर हुई वार योजना लीक

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताकिब सोशल मीडिया को दो महत्वपूर्ण एप ट्विटर और टेलीग्राम पर ये वॉर योजना लीक हो गई थी।इन प्लेटफार्म के 50 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स रूस में ही है। लेकिन अब पेंटागन ने इस लीक को लेकर जांच शुरू कर दी है।

Russia Ukraine War: वार योजना के अति महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स सोशल मीडिया पर कैसे पहुंचे?  इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि,रूस के कई सरकारी मीडिया चैनल्स पर इसकी स्लाइड्स तेजी से शुरू की जा रही है। अमेरिकी मिलिट्री विशेषज्ञों के मुताबिक यह लीक होने के बाद ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स में कई बदलाव भी दिखने को मिले है। इस जंग में मारे यूक्रेनी लोगो के आंकड़े बड़े हुए दिखाए थे, तो वही रूस के सैनिकों की संख्या को कम दिखाया गया था।

लीक होने के बाद डॉक्यूमेंट्स का डेटा बदल दिया गया

Russia Ukraine War: विशेषज्ञों का कहना है कि ये बदलाव रूस द्वारा गलत जानकारी फैलने की कोशिश हो सकती हैं।ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स में मौजूद वेपन डिलीवरी,सैन्य ताकत और खुफिया जानकारी से जुड़ी तस्वीरें को लीक होना अमेरिका की इंटेलिजेंस एजेंसी के सिक्योरिटी सिस्टम में बड़ी गड़बड़ी की ओर संकेत करता है। हालांकि, अमेरिका की सरकार लगातार सोशल मीडिया से हटाने की कोशिश में लगे हुए है। लेकिन वो अभी तक दस्तावोज हटाने में सफल नहीं हो पाए।

Written By— Swati Singh.

ये भी पढे़ं…

PM Modi: पीएम मोदी ने सिकंदराबाद और तिरुपति के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी,11360 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास
IPL 2023: IPL रचेगा इतिहास, आज खेला जाएगा लीग का 1000वां मैच,जानें किन दो टीमों में होगा घमासान?

 

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।