साल 2024 को लेकर Time Traveler ने की पांच डरावनी भविष्यवाणी

Time Traveler

सोशल मीडिया चीजें काफी तेजी से फैलती है और लोगों तक पहुंचती है। लोग फेमस होने के लिए या फिर सनसनी फ़ैलाने के लिए कई तरह की चीजें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। हाल ही में एक ऐसी ही घटना सामने आयी है जिसने लोगों के बीच कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।हाल ही में एक शख्स ने खुद को टाइम ट्रेवलर बताते हुए साल 2024 में होने वाली पांच ऐसी बड़ी घटनाओं के बारे में बताया जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।खुद को टाइम ट्रैवलर बताते हुए उस शख्स ने इंस्टाग्राम पेज @fearfulreels पर एक वीडियो भी शेयर किया।अभी तक इस वीडियो को 57 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

 Time Traveler ने किया एलान आएगा तूफ़ान

खुद को टाइम ट्रैवलर बताते हुए उस शख्स ने सबसे पहले दावा किया कि इस साल दुनिया का सबसे बड़ा तूफान आएगा। उसने सबसे पहले बताया कि 6 अप्रैल को धरती पर अब तक का सबसे बड़ा तूफान उठेगा जो अमेरिका के ओक्लाहोमा में देखा जा सकेगा। Time traveler ने आगे बताते हुए कहा कि यह तूफान करीबन 24 किलोमीटर चौड़ा होगा और इस दौरान हवाएं 1,000 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी।

शुरू होगा विश्व युद्ध!

उसने कहा कि 27 मई को अमेरिका में दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी, जब टेक्सास खुद को पूरे देश से अलग करने में लग जाएगा। इसके बाद अन्य देश भी अमेरिका के अलग-अलग राज्यों का पक्ष लेंगे और ये तीसरे विश्व युद्ध में बदल जाएगा। इसके बाद शख्स ने 4 जून के लिए भी दावा किया है, जिस दिन भारत में लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। इस दिन पहला ऐसा इंसान बनकर तैयार होगा जो इंसान और चिंपांजी से मिलकर बना होगा। उसे इंसानों की तरह बोलना और बंदरों की भाषा भी आती होगी। उसके शरीर पर फर होंगे और पूंछ भी होगी। वो दूसरे बंदरों को बोलना सिखाएगा।

धरती पर आएगा एलियन

टाइम ट्रेवलर के अनुसार 1 सितम्बर के दिन चैंपियन नाम का एक एलियन धरती पर उतरेगा जो करीबन 12,000 लोगों को किसी अन्य प्लेनेट में ले जाएगा। जहां इंसानों के लिए भी जिंदगी संभव होगी। वह इंसानों की जान बचाने के लिए ऐसा करेगा। इस घटना से पहले कई और एलियन आएंगे जो धरती पर हमला करेंगे और इसे तबाह करने की कोशिश करेंगे।

मिलेगा दुनिया का सबसे बड़ा जीव

पांचवी और आखिरी घटना 3 नवंबर को प्रशांत महासागर में घटेगी। इस दिन दुनिया का सबसे बड़ा जीव जिसे सेरिन क्रॉइन के नाम से जाना जाता है वह पाया जाएगा। अगर तुलना करें सबसे बड़ी व्हेल से तो यह करीबन उससे भी 6 गुना बड़ा होगा।

Written By- Swati Singh.

ये भी पढ़ें…

सुप्रीम कोर्ट ने ‘यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004’ को असंवैधानिक करार देने वाले इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर लगा दी रोक
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।