Ustad Rashid Khan Passed Away: अलबेला सजन आयो रे गाने को आवाज देने वाले उस्ताद राशिद खान 55 वर्ष की उम्र में हारे कैंसर से जंग पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Published By-Poline Barnard 

 Ustad Rashid Khan Passed Away: शास्त्रीय गायक राशिद खान का मंगलवार को निधन हो गया। राशिद ने 56 साल की उम्र में कोलकाता के अस्पताल में आखिरी सांस ली है। जानकारी के मुताबिक कई दिनों से उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। राशिद खान काफी वक्त से प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे।

 Ustad Rashid Khan Passed Away: पिछले महीने उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। सिंगर ने इंडस्ट्री में कई हिट गाने दिए हैं। जिनमें से एक ‘जब वी मेट’ का ‘आओगे जब तुम ओ साजना’ शामिल है।

10 जनवरी को होगा अंतिम संस्कार

उनके पार्थिव शरीर को कोलकाता के पियरलेस अस्पताल में शाम 6 बजे तक के लिए रखा गया है। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को आज रात के लिए कोलकाता के पीस हेवन अस्पताल में रखा जाएगा। गायक का अंतिम संस्कार कल, 10 जनवरी को किया जाएगा।

कौन थे उस्ताद राशिद खान ?

Ustad Rashid Khan Passed Away: राशिद खान का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था और उन्होंने संगीत की शुरुआती शिक्षा अपने नाना उस्ताद नासिर हुसैन खान से ली थी। वे उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के भतीजे थे। मुस्तफा खान ने ही उनके टैलेंट को सबसे पहले परखा था और उनकी संगीत की शुरुआती तालीम बदायूं के बाद मुंबई में हुई थी। उन्होंने साल 2004 में सुभाष घई की फिल्म किसना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने तोरे बिन मोहे चैन नहीं और काहें उजाड़ी मोरी नींद जैसे गाने गाए। इसके बाद साल 2007 में आई शाहिद कपूर की फिल्म जब वी मेट से उन्हें खूब पहचान मिली।

ममता बनर्जी ने जताया शोक

Music Maestro Ustad Rashid Khan Passed Away: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उस्ताद राशिद खान के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनका जाना पूरे देश का नुकसान है। उस्ताद राशिद खान को साल 2022 में पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा गया था। उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवेदनाएं जताई हैं। ममता बनर्जी का कहना है कि उस्ताद राशिद खान के अंतिम संस्कार पर उन्हें बंदूकों से सलामी देकर विदा किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को रबींद्र सदन में रखा जाएगा। यहां उनके चाहनेवाले उस्ताद को अंतिम अलविदा कह पाएंगे।

फिल्मों में गाए ये गाने

Ustad Rashid Khan Passed Away: उनके फेमस गानों में करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ का आओगे जब तुम ओ साजना गाना शामिल है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘किसना: द वॉरियर पोएट’ के गाने काहे उजाड़ी मोरी नींद, तोरे बिना मोहे चैन नहीं, फिल्म ‘माय नेम इज खान’ का अल्लाह ही रहम, फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ का तू बनजा गली संग अन्य गानों को गाया था।

शास्त्रीय गायक राशिद खान का मंगलवार को निधन हो गया। राशिद ने 56 साल की उम्र में कोलकाता के अस्पताल में आखिरी सांस ली है। जानकारी के मुताबिक कई दिनों से उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। राशिद खान काफी वक्त से प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे।

पिछले महीने उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। सिंगर ने इंडस्ट्री में कई हिट गाने दिए हैं। जिनमें से एक ‘जब वी मेट’ का ‘आओगे जब तुम ओ साजना’ शामिल है।

10 जनवरी को होगा अंतिम संस्कार

Ustad Rashid Khan Passed Away: उनके पार्थिव शरीर को कोलकाता के पियरलेस अस्पताल में शाम 6 बजे तक के लिए रखा गया है। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को आज रात के लिए कोलकाता के पीस हेवन अस्पताल में रखा जाएगा। गायक का अंतिम संस्कार कल, 10 जनवरी को किया जाएगा।

कौन थे उस्ताद राशिद खान ?

Ustad Rashid Khan Passed Away: राशिद खान का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था और उन्होंने संगीत की शुरुआती शिक्षा अपने नाना उस्ताद नासिर हुसैन खान से ली थी। वे उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के भतीजे थे। मुस्तफा खान ने ही उनके टैलेंट को सबसे पहले परखा था और उनकी संगीत की शुरुआती तालीम बदायूं के बाद मुंबई में हुई थी। उन्होंने साल 2004 में सुभाष घई की फिल्म किसना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने तोरे बिन मोहे चैन नहीं और काहें उजाड़ी मोरी नींद जैसे गाने गाए। इसके बाद साल 2007 में आई शाहिद कपूर की फिल्म जब वी मेट से उन्हें खूब पहचान मिली।

ममता बनर्जी ने जताया शोक

Music Maestro Ustad Rashid Khan Passed Away: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उस्ताद राशिद खान के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनका जाना पूरे देश का नुकसान है। उस्ताद राशिद खान को साल 2022 में पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा गया था। उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवेदनाएं जताई हैं। ममता बनर्जी का कहना है कि उस्ताद राशिद खान के अंतिम संस्कार पर उन्हें बंदूकों से सलामी देकर विदा किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को रबींद्र सदन में रखा जाएगा। यहां उनके चाहनेवाले उस्ताद को अंतिम अलविदा कह पाएंगे।

फिल्मों में गाए ये गाने

Ustad Rashid Khan Passed Away: उनके फेमस गानों में करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ का आओगे जब तुम ओ साजना गाना शामिल है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘किसना: द वॉरियर पोएट’ के गाने काहे उजाड़ी मोरी नींद, तोरे बिना मोहे चैन नहीं, फिल्म ‘माय नेम इज खान’ का अल्लाह ही रहम, फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ का तू बनजा गली संग अन्य गानों को गाया था।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें…

Faridkot News: पैरामेडिकल की भर्ती में युवती के वेश में एग्जाम दे रहा था युवक इस तरह से हुआ खुलासा

Goa Crime News: गोवा में माता बनी कुमाता 4 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट पढ़िए पूरी रिपोर्ट

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।