MS Dhoni Case: महेंद्र सिंह धोनी के साथ हुई धोखाधड़ी में मिहिर के खिलाफ तमिलनाडु में हुआ केस दर्ज पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Published By-Poline Barnard

MS Dhoni Case: भारतीय टीम को 2 वर्ल्ड कप जिता चुके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बिजनेस पार्टनर रहे मिहिर दिवाकर और सौम्या विशवॉश के खिलाफ तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के हुडको पुलिस स्टेशन में आपराधिक मामला दर्ज कराया दिया है।

हालांकि इस मामले में मिहिर ने बताया कि उन्होंने कोई धोखाधड़ी नहीं की है। मगर एक बात ये भी सामने आई है कि तमिलनाडु में उनके खिलाफ 5 शिकायतें और समन लंबित हैं। मगर मिहिर अपनी हेल्थ का हवाला देकर वह एक बार भी नहीं पहुंचे है।

क्या है पूरा मामला?

MS Dhoni Case: आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और मिहिर दिवाकर के बीच क्रिकेट एकेडमी खोलने को लेकर एक एग्रीमेंट हुआ था। जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धौनी और मिहिर दिवाकर के बीच यह एग्रीमेंट 2017 में हुआ था। सूत्रों के अनुसार मिहिर दिवाकर निर्धारित शर्तों का पालन करने में फेल साबित हुए थे। बताया जा रहा है कि इसी कारण से महेंद्र सिंह धोनी ने मिहिर दिवाकर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार आरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइंजी फी और प्रोफिट शेयर करने में फेल साबित हुई थी। महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2021 को अथॉरिटी लेटर निरस्त किया था। बताया जाता है कि धोनी के बार-बार लीगल नोटिस भेजने के बाद भी मिहिर दिवाकर की तरफ से कोई जवाब नहीं पा रहा था। इसी कारण धोनी को यह एक्शन लेना पड़ा है। बता दें, एग्रीमेंट की शर्तों के मुताबिक धोनी को 17 करोड़ का नुकसान हुआ है।

15 करोड़ रुपये से आधिक के नुकसान का दावा

MS Dhoni Case: इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी की ओर से अरका स्पोर्ट्स को कई कानूनी नोटिस भेजे गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार विधि एसोसिएट्स के माध्यम से धोनी का प्रतिनिधित्व करने वाले दयानंद सिंह ने दावा किया है कि अरका स्पोर्ट्स ने उन्हें धोखा दिया। इ सके परिणामस्वरूप 15 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

भेजे थे कई नोटिस

MS Dhoni Case: धोनी ने बिजनेस पार्टनर के खिलाफ कई नोटिस भेजे थे, लेकिन, फिर भी वे इसे नजरअंदाज करते रहे है। धोनी के दोस्त सीमांत लोहानी उर्फ चित्तू ने भी अरका स्पोर्ट्स के प्रमुख मिहिर दिवाकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सीमांत के मुताबिक कानूनी कार्रवाई करने के बाद मिहिर दिवाकर ने उन्हें धमकी दी और उनके साथ बदसलूकी की है।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें…

Ustad Rashid Khan Passed Away: अलबेला सजन आयो रे गाने को आवाज देने वाले उस्ताद राशिद खान 55 वर्ष की उम्र में हारे कैंसर से जंग पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Goa Crime News: गोवा में माता बनी कुमाता 4 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट पढ़िए पूरी रिपोर्ट

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।