MI Vs GT: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को मात देने आ रही डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस

MI Vs GT

MI Vs GT: IPL 2023 के 57वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मैच आज शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस फिलहाल 12 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। मुंबई ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस अंक तालिका पर सबसे ऊपर है आगामी मुकाबले में दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपनी स्थिति सुधारने के लिए जीत हासिल करना चाहेंगी।

 MI vs GT:  हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल मैच- 02, Mumbai Indians (MI) जीता- 01, Gujarat Titans (GT) जीता- 01

पिच रिपोर्ट

वानखेड़े की पिच से बल्लेबाजों को तो मदद मिलती ही है अगर गेंदबाज भी इस पिच का फायदा लेना चाहें तो आसानी से ले सकते हैं नाइट मैच के दौरान गेंदबाजों को इस पिच पर अच्छा स्विंग प्राप्त होता है

मौसम –

आज के मैच में बारिश होने की संभावना सिर्फ 10% बताई गई हैं। वहीं वानखेड़े स्टेडियम में दिन का अधिकतम तापमान 33°C वहीँ रात में तापमान 29°C रहने का अनुमान हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय और जेसन बेहरेनडोर्फ।

गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद और मोहम्मद शमी।

Written By- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

IPL 2023: कोहली-गंभीर और नवीन ने तोड़ी खेल की गरिमा, BCCI एक्शन में बोर्ड ने सुनाई सजा
Imran Khan: सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को बताया अवैध, कहा- तुरंत करो रिहा
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।