Ram Mandir: 22 जनवरी को होगी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, खरगे, सोनिया गांधी को मिला निमंत्रण, पूरे देश में मनायी जाएगी दीवाली

Ram Mandir

Ram Mandir: राम मंदिर में स्थापित करने के लिए रामेश्वरम से 600 किलोग्राम की घंटी लाई गई है। शुभ घड़ी निकट आ रही है। 22 जनवरी को पूरा देश दिवाली मनाएगा। इस दिन ही राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी को भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण मिला।

 

Ram Mandir: मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास- भगवान राम को 28 वर्षों तक तिरपाल में रहना पड़ा…

Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, ” भगवान राम 28 वर्षों तक तिरपाल में रहे… तमाम समस्याएं रहीं लेकिन अब समस्याएं खत्म हो गई हैं… अब 22 तारीख को राम लला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी…”

 

 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को…

Ram Mandir: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा और सूचित किया जाएगा।”

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा?

Ram Mandir: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से पूछा गया था कि क्या सोनिया गांधी 22 जनवरी को अयोध्या जाएगी उस सवाल का जबाव देते हुए कहा था कि “सोनिया गांधी इस निमंत्रण को लेकर काफी पॉजिटिव हैं। उन्होंने कहा था कि राम मंदिर के इस कार्यक्रम में या तो वो खुद जाएंगीं और अगर वो नहीं जाती हैं तो कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक डेलिगेशन भेजा जाएगा।

Ram Mandir: उन्होंने आगे कहा था कि “ये किसी पार्टी का ट्रस्ट नहीं है, ये केंद्र सरकार की ओर से स्थापित किया गया है और भला इसमें जाने से हमें क्या आपत्ति हो सकती है?”

ये भी पढ़ें…

Rahul Gandhi: कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कर्नाटक के सीएम बोले, राहुल गांधी को बनाना चाहिए अगला प्रधानमंत्री
Nitish Kumar Elected Party President: बिहार सीएम पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कसा तंज, कहा- “नीतीश कुमार प्राइवेट लिमिटेड पार्टी…”
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।