Nitish Kumar Elected Party President: बिहार सीएम पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कसा तंज, कहा- “नीतीश कुमार प्राइवेट लिमिटेड पार्टी…”

Nitish Kumar Elected Party President

Nitish Kumar Elected Party President: मीटिंग के खत्म होते ही ये तय हो गया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से एक बार पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि, अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ हैं। किसी भी वक्त आधिकारिक ऐलान हो सकता है। लल्लन सिंह के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते ही बिहार की राजनीति में अचानक से गरमाहट पैदा हो गई है। JDU के अंदर तो नए अध्यक्ष को लेकर मेंथन चल ही रहा है। लेकिन, विपक्ष के नेताओं के भी इस बाबत आने लगे है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार सीएम नीतीश कुमार पर   ने पर तंज कसते हुए “नीतीश कुमार प्राइवेट लिमिटेड पार्टी ही बता दिया… ।

Nitish Kumar Elected Party President: विजय कुमार सिन्हा- इन्हें पहले ही दे देना..

Nitish Kumar Elected Party President: ललन सिंह द्वारा JDU पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश पर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “एक स्वाभिमानी व्यक्ति कभी इस प्रकार की विदाई स्वीकार नहीं करता है। जब पार्टी और नेतृत्व का विश्वास नहीं रहे तो उस पद पर रहने का कोई औचित्य नहीं रहता है। इन्हें(ललन सिंह) पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था।”

Nitish Kumar Elected Party President: पूर्व सीएम जीतन राम मांझी- “ऐसा कोई सगा नहीं जिसे …”

 

Nitish Kumar Elected Party President: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बिहार के वर्तमान सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि “नीतीश कुमार की तीन वर्षीय योजना के तहत ललन सिंह का भी पत्ता साफ कर दिया गया है। वैसे ललन बाबू को समझना चाहिए था कि जो नीतीश कुमार फार्नाडिस साहब के ना हुए,RCP बाबू,शरद यादव,दिगविजय सिंह के ना हुए वह उनके कैसे होंगें? “ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं…”

ये भी पढ़ें…

Ram Mandir Pran Pratishta: सीएम योगी अयोध्या पहुंचे, पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
Uttar Pradesh: संभल में 3 भाइयों ने क्यों लगाई फांसी, जाने क्या है पूरा मामला?
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।