Pakistan Blast: शुक्रवार 29 सितंबर को पाकिस्तान का बलूचिस्तान एक और बड़े धमाके से दहल गया है। यहां के मस्तुंग जिले में मदीना मस्जिद के पास जोरदार ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट में हमलावरों ने मस्जिद के पास से गुजर रहे ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस को निशाना बनाया है। पाकिस्तान के अखबार डॉन के मुताबिक ब्लास्ट में 52 लोगों की मौत हो गई है। लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हमले में 30 और लोग घायल बताए जा रहे हैं। ब्लास्ट काफी तगड़ा था और कहा जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मस्तुंग के असिस्टेंट कमिश्नर अत्ताहुल मुनीम ने घायलों की संख्या की जानकारी दी।
थानाध्यक्ष जावेद लहरी : विस्फोट में मारे गए लोगों में DSP भी शामिल
Pakistan Blast: मुस्तांग के सहायक आयुक्त अट्टा उल मुनीम ने बताया कि मदीना मस्जिद के समीप हुआ विस्फोट बहुत शक्तिशाली प्रतीत होता है। थानाध्यक्ष जावेद लहरी ने बताया कि “घायलों को चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जा रहा है जबकि अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। प्रशासन ने बताया, ‘कुछ घायलों की हालत बहुत गंभीर है।’ विस्फोट में मारे गए लोगों में एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) भी शामिल हैं।”
डीएसपी की कार के पास हमलावर ने खुद को उड़ाया
Pakistan Blast: SHO लेहरी ने आगे कहा कि विस्फोट एक ‘आत्मघाती विस्फोट’ था और हमलावर ने DSP गिश्कोरी की कार के बगल में खुद को उड़ा लिया। बलूचिस्तान के अंतरिम सूचना मंत्री जान अचकजई ने कहा कि बचाव दल को मस्तुंग भेजा गया है। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा स्थानांतरित किया जा रहा है और सभी अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है।
सीईओ डॉ. मीरवानी: 20 से अधिक घायल लोगों को चिकित्सा सहायता के लिए क्वेटा किया रेफर
Pakistan Blast: सीईओ डॉ. मीरवानी ने पुष्टि की कि अब तक 28 शव अस्पताल लाए गए हैं, जबकि छह को मस्तुंग जिला अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि दर्जनों लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है जबकि 20 से अधिक घायल लोगों को चिकित्सा सहायता के लिए क्वेटा रेफर किया गया है।
Pakistan Blast: विस्फोट के बाद सामने आई कई तस्वीरों और वीडियो में कई खून से सनी लाशें दिखाई दे रही हैं। बलूचिस्तान के अंतरिम सूचना मंत्री जान अचकजई ने कहा कि “बचाव दल को मस्तुंग भेजा गया है। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा स्थानांतरित किया जा रहा है और सभी अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है। इस बीच, अंतरिम गृह मंत्री सरफराज अहमद बुगती ने विस्फोट की कड़ी निंदा की और लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।”
किसी संगठन ने नहीं ली धमाके की जिम्मेदारी
Pakistan Blast: अभी तक किसी ने भी इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं है। पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) ने एक बयान में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। मस्तुंग में पिछली बार हुए बड़े बम विस्फोट की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट के पाकिस्तान चैप्टर ने ली थी।
Pakistan Blast: पहले भी कई बार हुए आतंकी हमले
Pakistan Blast: इस जिले में पहले भी विस्फोट हो चुका है। जिसके कारण जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) नेता हाफिज हमदुल्ला घायल हो गए थे। 10 अन्य लोगों को भी विस्फोट ने चपेट में ले लिया था। इससे कुछ दिन पहले यहां एक अधिकारी को भी कुछ लोगों ने गोली मारी थी। जिसके कारण दो राहगीर भी घायल हो गए थे। इस जिले में पिछले साल भी आतंकी हमला हुआ था। जहां के काबू इलाके में पहाड़ों में दो वाहनों को निशाना बनाकर अटैक किया गया था। जिसके कारण 3 लोग मारे गए थे, जबकि 6 घायल हो गए थे।
पाक में क्यों उठ रही आजादी की मांग
Pakistan Blast: वहीं, क्वेटा में भी साल की शुरुआत में मस्जिद में अटैक किया गया था। जिसमें 10 जानें गई थीं। वहीं, 20 लोग घायल हो गए थे। अप्रैल में बलूचिस्तान में अटैक के कारण 4 लोग मारे गए थे। यह हमला मार्केट में हुआ था, जिसमें 15 से अधिक लोग घायल हो गए थे। यहां लंबे समय से अटैक आतंकी कर रहे हैं। तहरीक-ए-तालिबान यहां सक्रिय है। तनाव का कारण बीजिंग की बेल्ट एंड रोड पहल मानी जा रही है। लोग यहां पर चीन के निवेश का विरोध कर रहे हैं। वहीं, पाक से आजादी की मांग भी यहां उठती रहती है।
Written
ये भी पढ़ें…