चाचा शिवपाल : यूपी चुनाव 2022 में चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश ने मिलकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उसके बाद से ही चाचा-भतीजे में ठनी हुई है। कभी अखिलेश चाचा पर हमला करते है और कभी चाचा भतीजे अखिलेश यादव पर तंज कसते है। हाल ही में चाचा शिवपाल का दर्द छलक आया और उन्होंने कहा कि जिसे हमने चलना सिखाया… और वो हमे रौंदता चला गया।
उन्होंने अपने ट्वीट में दर्द का इजहार करते हुए कहा है कि अपने सम्मान के न्यूनतम बिंदु पर जाकर मैंने उसे संतुष्ट करने का प्रयास किया! इसके बावजूद भी अगर नाराज हूं तो किस स्तर तक उसने हृदय को चोट दी होगी! हमने उसे चलना सिखाया.. और वो हमें रौंदते चला गया.. एक बार पुनः पुनर्गठन,आत्मविश्वास व सबके सहयोग की अप्रतिम शक्ति से ईद की मुबारकबाद।
अपने सम्मान के न्यूनतम बिंदु पर जाकर मैंने उसे संतुष्ट करने का प्रयास किया!
इसके बावजूद भी अगर नाराज हूं तो किस स्तर तक उसने हृदय को चोट दी होगी!हमने उसे चलना सिखाया..
और वो हमें रौंदते चला गया..
एक बार पुनः पुनर्गठन,आत्मविश्वास व सबके सहयोग की अप्रतिम शक्ति से ईद की मुबारकबाद।— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) May 3, 2022
चाचा शिवपाल के छलके दर्द पर सपा की प्रतिक्रिया
शिवपाल सिंह यादव के इस ट्वीट पर समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता डॉ. रोली तिवारी मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा, ‘ये ट्वीट बेहद भावुक करने वाली है। आप सदैव हमारे लिए सम्मानित थे, सम्मानित हैं, सम्मानित रहेंगे चाचा जी।’