Parliament Security Lapse: लोकसभा के अंदर सुरक्षा उल्लंघन की सूचना मिली। 2 लोग गैलरी से नीचे कूद गए और कथित तौर पर गैस उत्सर्जित करने वाली सामग्री फेंकी। कूदने वाले शख्स ने जूते के अंदर संदिग्ध वस्तु छुपाकर लाया था।संसदीय टूक मामले को लेकर बोले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, “दो युवक गैलरी से कूदे और उन्होंने कुछ फेंका, जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ा, उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है…”
#WATCH कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “दो युवक गैलरी से कूदे और उन्होंने कुछ फेंका, जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ा, उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है…” pic.twitter.com/oOPvBufPvo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2023
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला: सुरक्षा चूक को लेकर दिल्ली पुलिस को दिए गए जरूरी निर्देश…
Parliament Security Lapse: सदन में सुरक्षा चूक पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ”शून्यकाल के दौरान हुई घटना की लोकसभा अपने स्तर पर संपूर्ण जांच कर रही है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस को भी जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। प्राथमिक जांच के अनुसार यह सिर्फ साधारण धुआं था इसलिए यह धुआं चिंता का विषय नहीं है…”
सांसद डिंपल यादव: आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था…
Parliament Security Lapse: लोकसभा में सुरक्षा चूक पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, “यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था…जो भी लोग यहां आते हैं – चाहे वे आगंतुक हों या रिपोर्टर, किसी के टैग नहीं हैं…सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।”
#WATCH लोकसभा में सुरक्षा चूक पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, “यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था…जो भी लोग यहां आते हैं – चाहे वे आगंतुक हों या रिपोर्टर, किसी के टैग नहीं हैं…सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए” pic.twitter.com/n66gL1sr9B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2023
संसद के बाहर से भी एक पुरुष और एक महिला को हिरासत…
Parliament Security Lapse: दिल्ली पुलिस की टीम ने पुलिस ने ट्रांसपोर्ट भवन के सामने दो प्रदर्शनकारियों, एक पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया है, जो रंग-बिरंगा धुआं छोड़ने वाली सामग्री के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। घटना संसद के बाहर हुई।
#WATCH पुलिस ने ट्रांसपोर्ट भवन के सामने दो प्रदर्शनकारियों, एक पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया है, जो रंग-बिरंगा धुआं छोड़ने वाली सामग्री के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। घटना संसद के बाहर हुई: दिल्ली पुलिस pic.twitter.com/Wioa2kzhgN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2023
ये भी पढे़ं…