Asduddin Owaisi: इस्लाम ने भारत को दिया लोकतंत्र का तोहफा, राहुल गांधी पर भी कसा तंज, कहा- “फिर तुम जिन्न हो क्या?”

Asduddin Owaisi

Asduddin Owaisi: ऑल इंडिया मजलिसइत्तेहादुल मुस्लिमीन के (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस्लाम ने भारत को लोकतंत्र का तोहफा दिया। न्यूज 24 ने ओवैसी का एक वीडियो ट्वीट किया है,  जिसमें हैदराबाद सांसद ओवैसी इस्लाम पर एक व्याख्यान देते हुए दिख रहे हैं। ओवैसी ने भी इस वीडियो को रिट्वीट भी किया है।

सोशल मीडिया पर ओवैसी का ट्विट वायरल हो रहा है जिसमें वो कहते नजर आ रहे है कि इस्लाम की वजह से ही भारत में लोकतंत्र है। उनके इस बयान पर लोग काफी मजे ले रहे है और एक यूजर ने तो तंज कसते हुए यहां तक कह दिया कि लोकतंत्र की तलाश 57 देश कर रहे हैं, ऐसा क्यों?

Asduddin Owaisi: लोकतंत्र को लेकर दिया अजब-गजब बयान

न्यूज 24 ने एक ट्विट किया जिसमें असदुद्दीन ओवैसी भारत में लोकतंत्र के बारे में कहते है कि इस मुल्क में जो आखिरी तीन कारवां आए थे वो इस्लाम के थे, जो यहां पर आए और बस गए। जिस तरह गंगा और यमुना मुख्तलिफ (अलगअलग) इलाकों से निकलती हैं मगर कुदरत के कानून की वजह से वो जब मिलती हैं तो उसे संगम कहते हैं। हम अपने खजानों को लेकर यहां आए और हमने अपने बंद दरवाजे खोल दिए… हमने सबकुछ दिया और जो सबसे अजीम तोहफा इस्लाम ने इस मुल्क को दिया वो तोहफा था जम्हूरियत का।

Asduddin Owaisi: अक्सर विवादों में रहते है

 असदुद्दीन ओवैसी अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में या कहे कि विवादो में बने रहते हैं। उनको अच्छे से पता है कि लोगों का ध्यान अपनी तरफ कैसे खीचा जाता है? वो ऐसे चुटिले अंदाज में बयान देते है कि लोगों का मनोरंजन भरपूर होता है। अभी हाल ही में उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है।

  ओवैसी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी के बयान पर तंज कसा जिसमें राहुल खुद कह रहे थे कि मैने खुद को ही मार दिया है उन्होंने कहा कि एक नेता हैं, अपना नाम लेकर बोलते हैं कि मैंने उसको मार दिया… फिर तुम क्या हो, जिन्न हो क्या?”

ये भी पढ़ें…

PM Modi Road Show: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जवाब में प्रधानमंत्री का रोड शो, कांग्रेस सांसद ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
Aligarh News: गैस चूल्हे पर लगी जंग ने दीपक तालान को बना दिया सीए, रसोई की हालत देख पढ़ाई करने पर हुए थे मजबूर
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।