Asia Cup 2023: पाकिस्तान को हरा कर एशिया कप के फाइनल में पहुंची श्रीलंका, 2 विकेट से जीता मैच

Asia Cup 2023

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के सुपर-4 के अहम मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से मात देने के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। DLS नियमानुसार श्रीलंका को इस मैच में 252 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने 42 ओवरों में हासिल कर लिया। टीम की इस जीत में कुसल मेंडिस ने बल्ले से अहम भूमिका निभाते हुए शानदार 91 रनों की पारी खेली वहीं चरिथ असलंका ने भी 49 नाबाद रन बनाए। अब श्रीलंका की टीम खिताबी मुकाबले में 17 सितंबर को भारत के खिलाफ खेलने उतरेगी।

Asia Cup 2023: इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन बनाने थे, जिसमें पहली 3 गेंदों में सिर्फ 2 रन बने थे। वहीं चौथी गेंद पर श्रीलंका ने अपना 8वां विकेट गंवा दिया। अब आखिरी 2 गेंदों में श्रीलंका को जीत के लिए 6 रन बनाने थे। पांचवीं गेंद पर असलंका ने चौका लगाया और आखिरी गेंद पर 2 रन लेने के साथ टीम को जीत दिलाने के साथ फाइनल में पहुंचा दिया।

 पाकिस्तान की पारी लड़खड़ाई

Asia Cup 2023: बारिश की वजह से मैच काफी देरी से शुरू हुआ। ओवरों की संख्या घटाकर 50 से 45 कर दी गई थी। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कई खिलाड़ियों की चोट के चलते पाकिस्तान की टीम में काफी बदलाव हुए थे। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही ।

मोहम्मद रिजवान ने बनाए सबसे ज्यादा रन

Asia Cup 2023: पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 86 रन मोहम्मद रिजवान ने बनाए। वहीं, इफ्तिखार अहमद ने 47 रन का योगदान दिया और रिजवान के साथ शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। अब्दुल्लाह शफीक ने भी 52 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए मथीशा पाथिराना ने तीन, प्रमोद मदुशन ने दो विकेट लिए। तीक्ष्णा और वेलालगे को एक-एक विकेट मिला।

Asia Cup 2023: बाबर आजम हुए फ्लॉप

Asia Cup 2023: फखर जमान के बाद पाकिस्तान को दूसरा झटका बाबर आजम के रूप में लगा। दुनिथ विलालगे ने उनका विकेट अपने नाम किया। बाबर आजम ने 35 गेंद में 29 रन बनाए।

कुसल मेंडिस ने बनाए 91 रन

Asia Cup 2023: डकवर्थ लुईस नियम के तहत श्रीलंका के सामने 252 रन का ही लक्ष्य था। इसका पीछा करते हुए कुसल परेरा और निसांका ने तेज शुरुआत की, लेकिन परेरा आठ गेंद में 17 रन बनाकर रन आउट हो गए। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 91 रन कुसल मेंडिस ने बनाए।

Asia Cup 2023: असालंका ने नाबाद 49 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। समरविक्रमा ने भी 48 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद ने तीन विकेट और शाहीन अफरीदी ने दो विकेट लिए। शादाब खान को एक विकेट मिला।

 

मेंडिस और सदीरा ने की शतकीय साझेदारी

 

मेंडिस ने पथुम निसांका के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े। इसके बाद मेंडिस ने सदीरा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 100 रन जोड़े। सदीरा भी अपने अर्धशतक से चूक गए और 4 चौके लगाकर 48 रन बनाए।

असलंका ने खेली मैच विनिंग पारी

चरिथ असलंका ने श्रीलंका के मैच विनिंग पारी खेली और 47 गेंदों में 104 के स्ट्राइक रेट के साथ 3 चौके और 1 छक्के के साथ 49 रन बनाकर टीम को अंतिम ओवर में 2 विकेट से जीत दिलाई।

12वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची श्रीलंका

श्रीलंकाई टीम रिकॉर्ड 12वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची है। 10वीं बार फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय टीम इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। एशिया कप जीतने के मामले में भी श्रीलंकाई टीम भारत के बाद दूसरे स्थान पर हैं। भारत ने सात बार एशिया कप जीता है, जबकि श्रीलंका ने छह बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया है।

Written by- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

Asia Cup 2023: बांग्लादेश को हरा भारत वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर होगा काबिज पढ़िए पूरी रिपोर्ट
गोवा: वर्कशाॅप के नाम पर छात्रों से जबरन पढ़वाई गई नमाज, छात्राओं पर भी हिजाब पहनने बनाया दबाव, प्रिंसिपल सस्पेंड
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।