Bharat Jodo yatra: राहुल गाँधी को जान से मारने की धमकी देने वाला हुआ गिरफ्तार

Bharat Jodo yatra

Bharat Jodo yatra:काँग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी कई दिनों से भारत जोड़ने का काम कर रहे है। भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण भारत के कन्याकुमारी से शुरू हुई है और अब भारत जोड़ो यात्रा भारत का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। खबर ये है कि राहुल गाँधी को जान से मारने की धमकी मिली है। राजनीतिक गलियारों में और खासकर काँग्रेस में हलचल तेज हो गयी है।

आपको बता दें कि जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में मिठाई की दुकान पर एक धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें काँग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी को जान से मारने की बात कही गयी है। धमकी भरे पत्र की खबर इंदोर पुलिस और क्राइम ब्रांच को मिली तभी से पत्र छोड़ने वाले की तलाश में जुट गई।

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के अंत्रगत आने वाले स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। जांच अधिकारियों को उम्मीद है कि शायद कोई सबूत मिल सके और पता लगा पाए की कौन है? जिसने, धमकी भरा पत्र भेजा है और अब पुलिस ने धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्रा ने दैनिक भास्कर को बताया कि अन्नूपर्णा क्षेत्र से संदिग्ध को हिरासत में लिया गया  है। यहीं वो व्यक्ति है जिसके नाम से चिट्‌ठी भिजवाई गई थी। युवक सिख समाज का है। विस्तृत जानकारी अलग से दी जाएगी।

कमिश्नर ने यह भी कहा कि अभी ऐसा नहीं लग रहा है कि यह हरकत इसी ने की होगी। लग रहा है कि किसी ने इसे फंसाने के लिए इसके नाम का उपयोग किया है। वह कौन हो सकता है, इसका पता लगा रहे हैं?

Bharat Jodo yatra: आपको बता दें कि  24 नवंबर के आसपास राहुल गांधी इंदौर के खालसा स्टेडियम में रात को आराम करने के लिए रूकेंगे। पुलिस सूत्रों की माने तो यह घटना शरारती तत्व की कारस्तानी हो सकती है।

गौरतलब है कि काँग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी आजकल ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे है। दक्षिण भारत के कन्याकुमारी से शरू कश्मीर तक होने वाली। भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी और इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ पैदल चलने के लिए कांग्रेस नेता अपने आप को तैयार कर रहे हैं।

Bharat Jodo yatra:वहीं कांग्रेस नेता रवि भदौरिया ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रति लोगों में काफी उत्साह है। सभी वर्ग के लोग भारत जोड़ो यात्रा से सीधे जुड़ रहे हैं।  मालवा अंचल में यात्रा पूरे शबाब पर रहेगी। हजारों की संख्या में युवा भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की आमसभा में भी लाखों लोगों के जुटने की संभावना है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गाँधी की 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे इस दौरान उनकी यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। राहुल इस यात्रा के माध्यम से भारत जोड़ने के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरना चाह रहे है। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए राहुल गाँधी का ये कदम मील का पत्थर साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें…

Aligarh News: इस्लामी कट्टरपंथी षडयंत्र का ही महत्वपूर्ण अंग है “लव जिहाद”: मनोज कुमार
Delhi Mcd Election: भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- “केजरीवाल है सबसे बड़े महाठग”
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।