Biperjoy: गुजरात-महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में भी दिखेगा तूफान का असर, दिल्ली वालों को मिल सकती है गर्मी से राहत

Biperjoy: राजधानी दिल्ली में पारा 41 के पार चला गया है और पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। सोमवार को भी दिल्ली में पारा 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि इसी हफ्ते गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते देश के कई राज्यों में बारिश का अनुमान लगाया गया है। दिल्ली में भी बिपरजॉय का असर देखने को मिल सकता है और इस हफ्ते गुरुवार और शुक्रवार को बारिश हो सकती है।

चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय धीरे-धीरे अपना रौद्र रूप अपनाने लगा है। तूफान धीरे-धीरे भारतीय तट की ओर बढ़ रहा है। तूफान 15 जून तक पहुंचने का अनुमान था। लेकिन इससे पहले ही गुजरात में इसका असर दिखने लगा है। कच्छ और सौराष्ट्र के तट पर तेज हवाएं चलने लगी हैं। गुजरात के साथ ही केरल और महाराष्ट्र में भी समुद्र तट में ऊंची-ऊंची लहरे उठ रही हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आईएमडी ने साइक्लोन बिपरजॉय के कारण पूर्वोत्तर अरब सागर में 145-155 किमी प्रति घंटे से 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। मछुआरों को इन इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

गुजरात में येलो अलर्ट किया जारी

भारतीय मौसम विभाग ने गुजरात के लिए चक्रवात बिपरजॉय को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने लिखा, कच्छ और सौराष्ट्र तट के लिए येलो अलर्ट। 15 जून को दोपहर तक बिपरजॉय के पाकिस्तान के कराची और गुजरात के बीच से गुजरने की संभावना है।

 

गुजरात के तट से लोगों को हटाया जा रहा

चक्रवात की चेतावनी के बीच, कच्छ में अधिकारियों ने निचले इलाकों से लोगों को हटाकर अस्थायी आश्रयों में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। एक समाचार एजेंसी ने दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी के हवाले से कहा कि 6 जहाजों ने बंदरगाह छोड़ दिया है और सोमवार को 11 और जाएंगी साथ ही बंदरगाह के अधिकारियों और जहाज मालिकों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें..

Madhya Pradesh: कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर कसा तंज, कहा-“मैं हिन्दू हूं, लेकिन बेवकूफ नहीं हूं।”
WTC Final: मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया पर लगे चीटिंग करने के आरोप, रिकी पोंटिंग ने दिया टीम इंडिया का साथ

By खबर इंडिया स्टाफ