Gujrat Election 2022 Live: हिमंता बिस्वा सरमा ने समान नागरिक संहिता कानून बनाने पर दिया जोर, कहा-“अगर हिंदू एक शादी करता है, तो दूसरे धर्मों के लोगों को भी”…

Gujrat Election 2022 Live

Gujrat Election 2022 Live: गुजरात चुनाव अपने शबाव पर पहुंच चुका है। जैसे-जैसे मतदान का दिन करीब आ रहा है। भाजपा से लेकर आप पार्टी तक सारे राजनीतिक दल ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। गुजरात में भाजपा की तरफ से असम के सीएम एवं फायर ब्रांड नेता हिमंता बिस्वा सरमा चुनाव प्रचार के दौरान रैली को संबोधित करते हुए समान नागरिक संहिता का मुद्दा छेड़ दिया और फिर क्या था राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गयी।

Gujrat Election 2022 Live: उन्होंने कहा कि “अगर हिंदू एक शादी करता है, तो दूसरे धर्मों के लोगों को भी एक ही शादी करनी पड़ेगी… देश में समान नागरिक संहिता कानून हर हाल में बनना ही चाहिए।  एक व्यक्ति 2-3 शादी कर लेता है… आखिर तुम 2-3 शादी क्यों करोगे?

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने रैली में समान नागरिक संहिता का मुद्दा आखिरकार छेड़ ही दिया। उन्होंने देश में समान नागरिक संहिता कानून बनाए जाने की जरूरत पर जोर दिया।

आपको बता दें कि बीजेपी ही एक ऐसी इकलौती पार्टी जिसने उत्तराखंड की तरह हिमाचल प्रदेश और गुजरात दोनों ही जगहों पर अपने घोषणापत्र में भी समान नागरिक संहिता को लागू करने की बात कही है।

Gujrat Election 2022 Live: सरमा ने की लव जिहाद के खिलाफ कानून की मांग

असम के मुख्यंमत्री ने गुजरात चुनाव में श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब की भी एंट्री करा दी है। उन्होंने कहा कि आफताब नाम के एक मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की के 35 टुकड़े कर दिए और ये सबकुछ उसने लड़की को शादी के झांसे में लाकर किया।वो और भी लड़कियों से डेंटिग करता था।

Gujrat Election 2022 Live: उन्होंने कहा कि देश में कई आफताब हैं इसलिए लव जिहाद के खिलाफ कानून बनना चाहिए और इससे पहले कच्छ की रैली में उन्होंने कहा था कि “यदि देश में ताकतवर नेता नहीं होगा, तो हर शहर में आफताब पैदा होगा..यानि आफताब अमीन पूनावाला हर शहर में पैदा होगा और हम अपने समाज की रक्षा नहीं कर पाएंगे।”

पीएम मोदी को लेकर असम सीएम ने इस बात पर जोर देते हुए कि देश को उन्हें केंद्र में तीसरा कार्यकाल देने की जरूरत है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि मुंबई से श्रद्धा को लाने के बाद आफताब ने लव जिहाज में उसके टुकड़े-टुकडे़ कर दिए।

उन्होंने आगे कहा कि “अगर देश के पास एक शक्तिशाली नेता नहीं है, जो देश को अपनी मां मानता है, तो ऐसे आफताब हर शहर में पैदा होंगे और हम अपने समाज की रक्षा नहीं कर पाएंगे और उन्होंने आगे  कहा कि “इसलिए, यह बहुत महत्वपूर्ण है कि नरेंद्र मोदी को 2024 में तीसरी बार फिर से पीएम बनाया जाए।”

ये भी पढ़ें…

Gujrat Election: गुजरात चुनाव में श्रद्धा हत्याकांड की एंट्री, हिमंता बोले-‘हर शहर में आफताब होगा पैदा’
Viral Video: नफरत भरा वीडियो श्रध्दा के 35 नहीं 37 टुकड़े करता, ‘चाकू लो और बजाये चले जाओ नूई’
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।