Japan: भारत की बराबरी के लिए छटपटा रहा जापान, तीसरी बार सस्पेंड किया रॉकेट लॉन्च पढ़िए पूरी रिपोर्ट

japan

Japan: भारत का चंद्रयान-3 सफल हो गया। प्रज्ञान रोवर भी लगातार काम कर रहा है। दुनियाभर में भारत की इस सफलता की तारीफ हो रही है। वहीं दूसरी ओर भारत के दोस्त देश के चंद्र मिशन में लगातार रुकावटें आ रही हैं। हालत यह हो गए है कि तीसरी बार चंद्रयान की लॉन्चिंग को टालने पर मजबूर होना पड़ा है। यह देश भारत का दोस्त देश जापान है, जो क्वाड का भी सदस्य देश है। जापान का चंद्र मिशन एक बार फिर सोमवार को निलंबित कर दिया गया।

भारत का प्रज्ञान रोवर एक्सप्लोर करने में लगा हुआ है। वह चंद्रमा से सबसे अच्छे फोटो भेज रहा है, जो दुनिया में किसी के पास नहीं हैं। साथ ही प्रज्ञान ने यह भी बताया कि सतह से 10 मिमी नीचे और सतह का तापमान कितना है। लेकिन दूसरी ओर भारत के दोस्त देश जापान को तीसरी बार चंद्र मिशन के तहत अपने चंद्रयान की लॉन्चिंग को टालना पड़ा है। इसके पीछे वजह खराब मौसम है।

जापान को लगा तीसरी बार झटका

Japan: बता दें कि जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के तनेगाशिमा स्पेस सेंटर से H-IIA रॉकेट को सोमवार को स्थानीय समय सुबह 9:26 बजे लॉन्च किया जाना था। जो अब निरस्त कर दिया गया है। इससे पहले खराब मौसम के कारण इसकी लॉन्चिंग पिछले हफ्ते से 2 बार टाली जा चुकी है। बता दें कि इससे पहले भी जापान को अपने मून मिशन में झटका लग चुका है। पिछले साल नासा के आर्टेमिस 1 पर ओमोटेनाशी नामक एक चंद्र प्रोब को उतारने का प्रयास किया गया, लेकिन मिशन नाकाम रहा।

यह खास प्रयास भी हुआ था फेल

Japan: फिर अप्रैल में जापानी स्टार्ट-अप आईस्पेस को झटका लगा था। दरअसल, इस जापानी कम्पनी का प्रयास था कि वह दुनिया की पहली निजी कंपनी बने, जिसने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम दिया हो, हालांकि तब भी ऐसा हो नहीं पाया था।

भारत बना पहला देश

Japan: भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के निकट उतरने वाला पहला देश है। 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की। अभी विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर रसायनों का पता लगा रहा है। बता दें कि प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर 14 दिन तक चंद्रमा की सतह पर खनिजों की खोज करेंगे। प्रज्ञान रोवर का मुख्य मकसद चांद पर पानी और हीलियम ढूंढना है।

चांद पर पहुंचने वाला पांचवा देश बन सकता है जापान

Japan: बता दें कि यदि आगे चल कर जापान का यह मून मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च होता है तो जापान चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का पांचवां देश बन जाएगा। फिलहाल भारत अमेरिका, चीन और रूस चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर चुके हैं।

Written By: Vineet Attri 

ये भी पढ़ें..

Asia Cup 2023: एशिया कप की ओपनिंग सेरेमनी में एआर रहमान और आतिफ असलम बिखेरेंगे अपने सुरों का जलवा पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अदन बेयर डुएल के साथ की द्विपक्षीय वार्ता, जुलाई 2023 में केन्या के IMO के महासचिव पद के लिए दिया समर्थन

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।