Onam Festival: ओणम का जश्न मना रहे साउथ इंडियन, तमिलनाडु के सीएम ने दी शुभकामनाएं

ONAM FESTIVAL

Onam Festival: भारत त्योहारों का देश कहा जाता है और यहां हर दिन ही कोई ना कोई त्योहार मनाया जाता है। लेकिन दक्षिण भारत के मुख्य त्योहारों की बात करें तो दस दिन तक चलने वाले ओणम का त्योहार यहां काफी धूमधाम से मनाया जाता है। आपको बता दें कि ये पर्व महाराजा बलि और वामन अवतार लेने वाले भगवान विष्णु के स्वागत के तौर पर मनाया जाता है। इस साल यानी 2023 में ओणम पर्व 20 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक मनाया जाएगा ओणम पर्व की आधिकारिक तिथियां मलयालम कैलेंडर पर आधारित होती हैं। ओणम के पहले दिन को अथम और 10वें दिन को थिरुवोणम कहते हैं।

तमिलनाडु के सीएम ने दी शुभकामनाएं

Onam Festival: लोग मंदिरों में पूजा करने के लिए पहुंच रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मलयालम में सभी को ओणम की शुभकामनाएं दीं। वहीं, पूर्व राज्यसभा सांसद और अभिनेता सुरेश गोपी ने तिरुवनंतपुरम के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में ओणम समारोह का उद्घाटन किया। इनके अलावा, त्रावणकोर शाही परिवार के राजकुमार आदित्य वर्मा भी ओणम समारोह का हिस्सा बनने पहुंचे।

क्या है ओणम की मान्यता?

Onam Festival: दक्षिण भारत में ये पर्व महाराजा बलि के धरती पर स्वागत के लिए मनाया जाता है। भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर महाराजा बलि से दान में तीन पग जमीन मांगी थी। राजा बलि सच्चे ह्रदय के स्वामी होने के साथ-साथ बहुत बड़े दानी थे। उन्होंने तीन पग जमीन लेने की हामी भर दी तब वामन अवतार लेकर राजा बलि की परीक्षा ले रहे भगवान विष्णु ने विशाल स्वरूप अपनाया और एक पग में धरती और दूसरे पग में आसमान नाप लिया।

तीसरे पग के लिए जब कुछ बचा ही नहीं तो अपना प्रण रखने के लिए राजा बलि ने अपनी छाती आगे कर दी इस तरह उनके रहने के लिए जब जगह नहीं बची तो भगवान विष्णु ने उनको पाताल लोक में भेज दिया। इसके बाद राजा बलि हर साल सावन माह के श्रावण नक्षत्र में अपनी प्रजा की सुध लेने धरती पर आते हैं। इस दस दिनों के दौरान दक्षिण भारत में घर सजाए जाते हैं, बाजारों में खूब रौनक रहती है और पूजा पाठ के साथ-साथ लोग उत्सव मनाते हैं।

ओणम का पर्व मनाने वाले लोग घर के आंगन में रंगोली बनाते हैं और पूजा करते हैं। खास पकवान बनते हैं। ऐसे में अगर आप ओणम के मौके पर केरल जा रहे हैं तो इस पर्व का भी हिस्सा बन सकते हैं। इस बीच आप केरल की खास जगहों को घूम सकते हैं और ओणम उत्सव का आनंद उठा सकते हैं। यहां ओणम के मौके पर केरल में घूमने के लिए बेहतरीन जगहों के बारे मे बताया जा रहा है।

त्रिपुनीथुरा

Onam Festival: त्रिपुनीथुरा एर्नाकुलम जिले में स्थित खूबसूरत शहर है। ओणम के दौरान सांस्कृतिक उत्सव का केंद्र बनाया जाता है। यहां ओणम में उत्सव का आयोजन होता है जिसे अथाचमायम कहते हैं। यहां पहुंचने के लिए 34 किलोमीटर दूरी पर कोचीन हवाई अड्डा है और महज ढाई किलोमीटर दूर त्रिपुनीथुरा रेलवे स्टेशन है।

थ्रिक्कारा मंदिर

Onam Festival: एर्नाकुलम में ही त्रिक्कारा मंदिर स्थित हैयह मंदिर भगवान विष्णु के वामन अवतार को समर्पित है। मान्यता है कि ओणम पर्व की शुरुआत भी इसी स्थान से हुई है। थ्रिक्कारा मंदिर पहुंचने के लिए एर्नाकुलम टाउन रेलवे स्टेशन लगभग 9 किमी दूर है।

त्रिशूर

Onam Festival: केरल की सांस्कृतिक राजधानी माने जाने वाले त्रिशूर में ओणम का उत्सव बहुत हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यहां स्वराज राउंड की यात्रा और ओणम के मौके पर पुलिकाली यानी टाइगर डांस का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इस स्थान पर ओणम उत्सव मनाने जाना चाहते हैं तो सबसे करीब रेलवे स्टेशन महज ढाई किमी की दूरी पर है।

Written By: Vineet Attri

ये भी पढ़ें..

Japan: भारत की बराबरी के लिए छटपटा रहा जापान, तीसरी बार सस्पेंड किया रॉकेट लॉन्च पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Asia Cup 2023: एशिया कप की ओपनिंग सेरेमनी में एआर रहमान और आतिफ असलम बिखेरेंगे अपने सुरों का जलवा पढ़िए पूरी रिपोर्ट

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।