Pakistan: कब्र में लड़की – महिला के शवों के साथ बलात्कार, माता – पिता ने लगाए कब्रो पर ताले

grape

Pakistan: कुछ दरिंदो ने लड़कियों का जीना मुश्किल कर दिया, और अब मरना भी उनके लिए आसान नहीं रहा। उनके जिंदा होने पर उनके साथ छेड़छाड़ करते है, उनका बलत्कार करते है। वहीं अब उनके मरने के बाद उनके शवों को कब्रो से बाहर निकालकर बलात्कार करते है। क्या यह लड़कियों के साथ ठीक हो रहा है? लड़किया जीते जी  सुरक्षित नहीं है, उनके माता – पिता उनके लिए चिंतित रहते है।  वहीं ऐसी खबरे सुनकर हर लड़की के मन में यह सवाल उठता होगा कि मरने के बाद भी हम सुरक्षित नहीं है।

इस धरती पर अगर किसी ने जन्म लिया है तो उसकी मौत निश्चित है। इसे कोई नहीं रोक सकता। वहीं अलग-अलग धर्मों में मौत के बाद अलग-अलग रीति-रिवाज किए जाते है। उदाहरण के लिए हिंदू धर्म में मौत के बाद शरीर को आग के हवाले किया जाता है तो वहीं मुस्लिम धर्म में मौत के बाद इंसान के शरीर को जमीन में दफनाया जाता है। ऐसे में एक खबर सामने आई है जिसमें अब जवान लड़कियों और महिलाओं की मौत के बाद उनकी कब्रों पर लोहे का दरवाजा लगाया जा रहा है और दरवाजे पर ताला। अब ऐसा क्यों किया जा रहा है चलिए आपको बताते है।

पाकिस्तान में एक परेशान करने वाला चलन सामने आया है, जहां कुछ निवासी अपनी बेटियों को यौन हिंसा से बचाने के लिए उनकी कब्र पर ताला लगाने का सहारा ले रहे हैं। पाकिस्तान में जवान महिलाओं और लड़कियों को कब्र में दफनाने के बाद उनके मजार पर इस तरह लोहे के सुरक्षा आवरण लगाए जा रहे हैं ताकि वह लोग कब्र में से शवों को निकाल कर उनका बलात्कार न कर सके।

यह रिपोर्ट 2013 में एक दु:खद घटना के बाद सामने आई है जब किला दीदार सिंह, गुजरांवाला में एक कब्रिस्तान के बाहर कथित रूप से बलात्कार के बाद एक लड़की का शव मिला था। ऐसी ही एक घटना साल 2021 में अगस्त में हुई थी । जहां एक दरिंदे ने शैतान को भी पीछे छोड़ दिया । जहां सिंध में एक तरफ सब जश्न ए आजादी मानने की तैयारी कर रहा थे। उसी दिन गांव असरफ चांडीओ में दफन की गई एक 14 साल की लड़की की लाश, आरोपी ने कब्र से बाहर निकाल ली ।और फिर उसके साथ बलात्कार कर इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया था ।

Written By: Poline Barnard

यह भी पढे़..

KKR VS GT: कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए डिफेंडिंग चैंपियन, गुजरात का सामना करना नहीं होगा आसान

Mukhtar Ansari: MP-MlA कोर्ट ने गैंगस्टर ऐक्ट में माफिया मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, वहीं अफजाल अंसारी को सुनाई 4 साल की सजा

 

 

By खबर इंडिया स्टाफ