PM Modi : पीएम मोदी को मिला मिस्र का सर्वोच्च सम्मान ‘आर्डर ऑफ द नाइल ‘

pm modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  अमेरिका का दौरा करने के बाद मिस्र की दो दिवसीय दौरा करके लौट चुके हैं। पीएम मोदी का  मिस्र का यह पहला दौरा था। प्रधानमंत्री 26 वर्षों के अंतराल में मिस्र का  दौरा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मिस्र पहुंचे तो उन्हें मिस्र का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मिस्र के राष्ट्रपति  अब्देल फतह अल सिसी ने पीएम को मिस्र की राजधानी काहिरा में यह सम्मान दिया। यह 13वां ऐसा सर्वोच्च राजकीय सम्मान है जो दुनियाभर के विभिन्न देशों ने पीएम मोदी को प्रदान किया है।

PM Modi:11वीं सदी में बने अल हकीम मस्जिद का किया दौरा

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने 11वीं सदी में बने अल हकीम मस्जिद का दौरा किया। इस मस्जिद का निर्माण भारत के बोहरा समुदाय के द्वारा किया गया है। प्रधानमंत्री हेलियोपोलिस स्मारक भी गए। यहां पर उन्होंने विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह स्मारक राष्ट्रमंडल के द्वारा निर्मित किया गया है।

PM Modi: 3, 799 भारतीय सैनिकों को यहां पर समर्पित किया गया है। जिन्होंने इजिप्ट में प्रथम विश्वयुद्ध में अपनी जान गवा दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजिप्ट के प्रधानमंत्री के संग पिरामिड देखने के लिए गए। पिरामिड दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। पीएम मोदी करीब आधे घंटे तक इन पिरामिडों  के बारे में जानकारी हासिल किए। मोदी और सीसी ने कुछ MoUs भी साइन किए।

पीएम मोदी को मिल चुके है कई सर्वोच्च सम्मान

1.सियोल शांति पुरस्कार। 2018 में साउथ कोरिया के द्वारा प्रधानमंत्री को सियोल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था। यह द्विवार्षिक रूप से पुरस्कार दिया जाता है। यह पुरस्कार मुख्य तौर पर उन लोगों को प्रदान किया जाता है। जो विश्व स्तर पर मानव कल्याण स्थान भेदभाव को मिटाने और एक दूसरे देशों के बीच मेल मिलाप के संबंध को स्थापित करने के प्रयास के उपलक्ष्य में दिया जाता है।

2. चैंपियन ऑफ द अर्थ। संयुक्त राष्ट्र के द्वारा 2018 में पीएम मोदी को इस सम्मान से सम्मानित किया गया था। मुख्य तौर से यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है।जो वैश्विक स्तर पर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करते हैं। यह संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान है।

3.ग्लोबल गोलकीपर पुरस्कार से सम्मानित किया गया यह पुरस्कार उनको स्वच्छ भारत अभियान के काम के लिए दिया गया था उन्होंने इस अभियान को पूरे विश्व स्तर पर ले जाने का प्रयास किया था।

4.ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरमेंटल लीडरशिप अवार्ड। कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स की ओर से नरेंद्र मोदी को इस अवार्ड से 2021 में सम्मानित किया गया।

किन-किन देशों ने दिया कौन सा सम्मान

1.कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पापुआ न्यू गिनी प्रशांत द्वीप देशों में एकता बनाए रखने शांति स्थापित करने के लिए ग्लोबल साउथ को नेतृत्व करने के लिए 2023 में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2. कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी: पीएम मोदी को फिजी का यह सर्वोच्च सम्मान वैश्विक नेतृत्व के उपलक्ष्य में 2023 में दिया गया था।

3.पलाऊ गणराज्य का एबाकल पुरस्कार। पीएम मोदी को पापुआ न्यू गिनी यात्रा के दौरान पलाऊ गणराज्य के राष्ट्रपति सुरांगेल एस. व्हिप्स जूनियर के द्वारा एबाकल पुरस्कार से मई 2023 में सम्मानित किया गया।

4.ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो। भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान आर्डर ऑफ द ब्रुक ग्यालपो से 2021 में इस सम्मानित किया ।

5. अमेरिका सरकार के द्वारा लीजन ऑफ मेरिट अवॉर्ड् से 2020 में सम्मानित किया गया।

6.’द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां। बहरीन देश में पीएम मोदी को 2019 में इस सम्मान से सम्मानित किया था।

7.ऑर्डर ऑफ डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन: यह मालदीव देश का सर्वोच्च सम्मान है। 2019 में मालदीव देश में इस पुरस्कार से पीएम मोदी को सम्मानित किया था।

8. ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल: 2019 में पीएम मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया गया है।

9. ऑर्डर ऑफ जायद। संयुक्त अरब अमीरात का यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान है 2019 में इस सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित किया जा चुका है।

10.ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन। 2018 में नरेंद्र मोदी को फिलिस्तीन देश के द्वारा इस सम्मान से सम्मानित किया है।

11.आमिर अमानुल्लाह खान पुरस्कार। यह अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।2016 में इस सम्मान से पीएम नरेंद्र मोदी को इस से सम्मानित किया गया है।

12.ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद। 2016 में सऊदी अरब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस सम्मान से नवाजा था।

Written By: Juhi Pandit

ये भी पढ़े:

Rajasthan Election 2023: अशोक गहलोत ने भी आगामी चुनाव से पहले खेला साॅफ्ट हिंदुत्व का कार्ड, हिंदुओं को रिझाने अनोखी पहल
Adipurush Controversy:क्या विवादित फिल्म आदिपुरुष होगी बैन,इलाहाबाद हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

 

 

By खबर इंडिया स्टाफ