Rajasthan Election 2023: अशोक गहलोत ने भी आगामी चुनाव से पहले खेला साॅफ्ट हिंदुत्व का कार्ड, हिंदुओं को रिझाने अनोखी पहल

Rajasthan Election 2023

Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव इस साल के अंत में होने वाले इसको देखते हुए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी कमलनाथ की तरह साॅफ्ट हिंदुत्व की तरफ चल पड़े है। सीएम गहलोत ने साॅफ्ट हिंदुत्व का झंडा बुलंद करते हुए श्रीकृष्ण बोर्ड के गठन की घोषणा कर दी है। राजनीति के जानकार इसके अशोक गहलोत का मास्टर स्ट्रोक मान रहे है। ये तो वक्त ही बताएगा कि उनका साॅफ्ट हिंदुत्व का ये आदेश गहलोत को दुबारा सत्ता की चाबी दिलवा पाता है कि नहीं… लेकिन, जानकार ये भी मानकर चल रहे है कि शायद कुछ फायदा आगामी चुनाव में अशोक गहलोत को जरूर होने वाला है।

Rajasthan Election 2023: दरअसल आपको बता दें कि हम ये क्यों कह रहे है कि एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ भी साॅफ्ट हिंदुत्व की राह पर चल पड़े है? इसकी झलक तब दिखी जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनावी दौरे की शुरुआत नर्मदा पूजा और आरती से कर यह साफ कर दिया था कि कांग्रेस आलाकमान भी सॉफ्ट हिंदुत्व के मसले पर कमलनाथ के साथ है।

सीएम अशोक गहलोत: साॅफ्ट हिंदुत्व की और झुकाव

Rajasthan Election 2023: पिछले दिनों से लगातार राजस्थान सीएम अशोक गहलोत का हिंदुत्व की और झुकाव देखने को मिल रहा है। वो कई बार भगवान के दर पर माथा टेकते हुए देखे गए। जिसके बाद से ही संकेत मिलने लग गया था कि आगामी चुनाव को देखते हुए गहलोत भी साॅफ्ट हिंदुतव का कार्ड खेलने को पूरी तरह तैयार है।  

सीएम अशोक गहलोत: श्री कृष्ण बोर्ड के गठन की घोषणा

Rajasthan Election 2023: आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अचानक से गोविंददेव मंदिर में पहुंच गए और वहां पर आगे पंक्ति में खड़ी महिलाओं से बातचीत की। सीएम ने खुद ट्वीट किया कि ‘कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा‘… जयपुर के श्रीगोविंद मंदिर में बहनों से मिली प्रभु कृपा और जनसेवा की आशीष ने राहत के संकल्प को सशक्ति प्रदान की… इसके ठीक कुछ घंटों बाद उन्होंने श्री कृष्ण बोर्ड के गठन की घोषणा कर दी।

 अशोक गहलोत: अहीर रेजीमेंट बनाने की मांग

Rajasthan Election 2023:  गत रविवार 25 जून को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल की मांग पर गहलोत ने श्रीकृष्ण बोर्ड के गठन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने साथ ही सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग का समर्थन करते हुए इसके लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखने की भी घोषणा कर दी। इसके ठीक बाद पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव ने कहा कि “राज्य सरकार द्वारा समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास के लिए निःशुल्क जमीन आवंटित की गई।

यादव को रिझाना है मकसद

अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग केवल यादव बाहुल्य सीटों पर गहलोत सरकार की रिझाने की कोशिश भर है। बता देें कि  अलवर, बहरोड़कोटपूतली, जयपुर ग्रामीण और भरतपुर की कई विधानसभा सीटों पर यादवों का वर्चस्व है। विधानसभा चुनाव से पहले सबकुछ दुरुस्त सीएम असोक गहलोत।

ये भी पढ़ें…

PM Modi: सी-वोटर के सर्वे में लोगों ने बताया, क्यों है मोदी असली ग्लोबल लीडर
PM Modi: भारत की मदद से श्रीलंका ने अधिकांश समस्याओं का किया हल, विजयदासा राजपक्षे ने की मोदी सरकार की तारीफ

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।