Rahul gandhi: भारत-चीन झड़प के लिए भारत सरकार को ठहराया जिम्मेदार, कहा “चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है और हमारी सरकार सोई हुई है”

Rahul Gandhi

Rahul gandhi: भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत-चीन के बीच तवांग में हुए विवाद को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया। राहुल ने कहा कि चीन घुसपैठ नहीं, युद्ध की तैयारी कर रहा है और भारत सरकार सोई हुई है। उन्होंने कहा, ‘चीन की धमकी को छिपाया नहीं जा सकेगा और न नजरअंदाज किया जा सकता है। चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है।’

Rahul gandhi: तवांग मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि “यह हो क्यों रहा है, क्योंकि हिन्दुस्तान की सरकार ‘इवेंट बेस्ड’ काम करती है। हिन्दुस्तान की सरकार स्ट्रेजेकली से काम नहीं करती हैं। और कहा कि मगर अफसोस यह है कि सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। फिर उन्होंने कहा की चीन की युद्ध की तैयारियों को बहुत गंभीरता से लेने की जरूरत है।”

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला करते हुए गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “चीन ने दो हजार वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया हैं। उन्होंने हमारे 20 सैनिकों को मार डाला है और अरूणाचल प्रदेश में हजारों जवानों पर हमला कर रहा हैं।”

Rahul gandhi: दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि “मुझे हैरानी नही होती, जब डोकलाम की घटना हुई थी और सर्जकिल स्ट्राइक की गई थी तब भी राहुल गांधी सवाल उठाते दिखाई दिए थे। शायद राहुल गांधी को हमारी सेना पर विश्वास नहीं हैं।”

वहीं भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि “राहुल गांधी के जयचंद वाले चरित्र को उजागर किया जाए. गलवान में जब चीनी सेना ने भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया तो हमारे सैनिकों ने मार खदेड़ा, लेकिन राहुल गांधी ट्वीट कर कहते हैं कि सरेंडर मोदी”…

Rahul gandhi: दरअसल, पूरी दुनिया इस बात को जानती हैं कि 1962 का भारत नहीं है। अगर कोई अतिक्रमण करने की कोशिश करता है, तो हमारे बहादुर सैनिक ईंट का जवाब पत्थर से नहीं, ईंट का जवाब पत्थर से दे रहीं हैं। भारतीय सैनिकों ने चीनियों को खदेड़ दिया। चीनी सेना की घुसपैठ का जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हमारे सैनिकों को कोई गंभीर चोट नहीं है और न ही कोई मारा गया है। वहीं पिछले साल भी इसी क्षेत्र में 200 चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। तब भी भारतीय सैनिकों ने इसे नाकाम कर दिया था।

Written By— Nitisha Agarwal

ये भी पढ़ें…

IAF: संयुक्त स्नातक परेड के दौरान किया गया एयर शो, लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेआई, ‘सूर्य किरण’ एयरक्राफ्ट ने भी दिखाए हैरतअंगेज करतब
‘Boycott Pathan’: ‘लाल सिंह चड्डा’ के बाद शाहरूख खान की पठान की बढ़ी मुश्किलें, सोशल मीडिया पर चल रहा है ‘बाॅयकाट पठान’ का ट्रैंड
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।